फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश: भांजी की शादी में भिड़े मामा, नशे की हालत में ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे, तस्वीरें...

Fri, 27 Nov 2020 10:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh Latest news: Drunk Mama fight in bhanji marriage and Scorched Due to Grip by Transformer Electric Current
- फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के पास देर रात एक शादी समारोह में दो युवक ट्रांसफार्मर से चिपक कर बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बिजली कट करवाकर दोनों को छुड़वाया और राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से दोनों को देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Rishikesh Latest news: Drunk Mama fight in bhanji marriage and Scorched Due to Grip by Transformer Electric Current
- फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, भैरव मंदिर के पीछे चंद्रभागा नदी के पास स्थित कॉलोनी में पार्वती और सुरेश की बेटी मनीषा की शादी अंबाला निवासी नवीन से हो रही थी। नियत समय पर बरात आई और शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं। इधर, जयमाला होने ही वाली थी कि बाहर से हो-हल्ले की आवाज आई। 

Rishikesh Latest news: Drunk Mama fight in bhanji marriage and Scorched Due to Grip by Transformer Electric Current
- फोटो : अमर उजाला

बराती और घराती पंडाल से बाहर निकल कर आए तो पास में ही ट्रांसफार्मर में चिंगारियां उठती दिखी। पता चला कि दो युवक ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर करंट से झुलस गए। बताया जा रहा है कि दोनों लड़की के मामा हैं।  संजीत पुत्र मुंशीराम निवासी भैरव मंदिर 21 वर्ष और किशन पुत्र नेपाली निवासी ऋषिकेश 22 वर्ष नशे की हालत में झगड़ते हुए ट्रांसफार्मर से जा चिपके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh Latest news: Drunk Mama fight in bhanji marriage and Scorched Due to Grip by Transformer Electric Current
- फोटो : अमर उजाला

तभी ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लोगों ने किसी तरह से लाइट कट करवाकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। इस दौरान कोतवाल रितेश शाह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में फायर स्टेशन ऋषिकेश से सुधीर कुमार, संदीप कुमार और महेश भी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। 

विज्ञापन
Rishikesh Latest news: Drunk Mama fight in bhanji marriage and Scorched Due to Grip by Transformer Electric Current
- फोटो : अमर उजाला

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत इलाके की बिजली कट करवाई गई। घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल दोनों युवकों को देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed