फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में वरुण और सिद्धार्थ को फुटबॉल सिखाने वाले वीरेंद्र के फैन हो गए थे ऋषि कपूर, दिया था खास ऑफर

Fri, 01 May 2020 01:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 May 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death: He gave offer to dehradun coach for teach Football during student of the year movie
- फोटो : अमर उजाला

अभिनेता ऋषि कपूर ने देहरादून में स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शूटिंग के दौरान कई दिन बिताए थे। इस दौरान वह फुटबॉल कोच वीरेंद्र सिंह रावत से काफी प्रभावित हुए थे। ऋषि ने उनको अन्य कलाकारों को भी फुटबॉल की ट्रेनिंग देने का ऑफर दिया था। जिसे रावत जीवन की बड़ी उपलब्धि मानते हैं।

Rishi Kapoor Death: He gave offer to dehradun coach for teach Football during student of the year movie
- फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2011 में एफआरआई में 10 दिनों तक स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म की शूटिंग हुई थी। फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच फुटबॉल खेलने के सीन कसिगा स्कूल में फिल्माए गए थे। जब ऋषि कपूर कसिगा स्कूल का ग्राउंड देखने आए थे तो यहां कोच वीरेंद्र सिंह रावत खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे थे।

Rishi Kapoor Death: He gave offer to dehradun coach for teach Football during student of the year movie
- फोटो : अमर उजाला

रावत ने बताया कि ऋषि कपूर ने उन्हें बुलाया और कहा कि तुम लाजवाब खेलते हो। हमारी फिल्म में कलाकारों को फुटबॉल की ट्रेनिंग के लिए एक्सपर्ट कोच की जरूरत है, क्या तुम अपनी सेवाएं देना पसंद करोगे? ये सुनकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death: He gave offer to dehradun coach for teach Football during student of the year movie
- फोटो : अमर उजाला

फिल्म में सीन के लिए वरुण और सिद्धार्थ को मैंने ही फुटबॉल की ट्रेनिंग दी थी। वीरेंद्र ने कहा कि ऋषि कपूर हंसमुख स्वभाव के थे। वह कई बार उनके साथ ऑफ सेट मजाक भी करते थे। उनके निधन की खबर सुनकर वह बहुत आहत हुए हैं।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Death: He gave offer to dehradun coach for teach Football during student of the year movie
- फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि ऋषि कपूर के बेटे रणवीर कपूर वेल्हम बॉयज स्कूल में पढ़े हैं। इस दौरान ऋषि कपूर बेटे से मिलने कई बार दून आए थे। स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शूटिंग के दौरान उन्होंने भी ऋषि कपूर से मुलाकात की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed