मास्टर ब्लास्टर के पसंदीदा क्रिकेटर और युवाओं के दिल पर राज करने वाले ऋषभ पंत की धुआंधार बल्लेबाजी का जश्न मनाते हुए उनके 'घर' से संदेश आया है।
2 of 5
rishabh pant
- फोटो : File
दिल्ली और हिमाचल के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में चल रहे मुश्ताक अली टी-20 मैच में ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर शतक बनाकर दिल जीत लिया। कम गेंदों में शतक बनाने पर मूल रूप से उत्तराखंड निवासी ऋषभ पंत को उनके फैंस ने बधाई दी है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने कहा कि ऋषभ एक सुलझे हुए क्रिकेटर है । दिल्ली की ओर से खेलते हुए उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए है। वे ऐसे ही देश का नाम रोशन करेंगे तो इससे देश के अन्य युवाओं में भी क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ेगा।
4 of 5
Rishabh Pant
- फोटो : AmarUjala
खुशी मनाने वाले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के पदाधिकारियों ने बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि युवाओं को ऋषभ से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर नीरज कुमार, अनिल खुराना, पविंदर सिंह, विकास गोयल, सलभ गोयल, मयंक शर्मा, कमल बहुखंडी, चंद्रमोहन, सुखबीर सिंह, ललित सचदेवा, किशोर अरोड़ा, अजय कुमार, रचित कुमार, देवेंद्र शर्मा, कुलदीप असवाल, कमल चमोली आदि ने बधाई दी।