फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident: इन परेशानियों से जूझ रहे हैं अभी भी ऋषभ पंत, देहरादून से मुंबई किया गया एयरलिफ्ट

Wed, 04 Jan 2023 04:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Jan 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Rishabh pant accident Rishabh to be airlifted to Mumbai for ligament treatment Read more update in hindi
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेटर ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी के उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया। कार दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। लेकिन उनके शरीर के कुछ हिस्सों में अभी भी दर्द और सूजन है। जिसके लिए उन्हें पेन मैनेजमेंट थेरेपी दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।  बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने इसके लिए सहमति दे दी। 



बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की वजह को लेकर उठे विवादों की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। कार डिवाइडर से क्यों टकराई। इसे लेकर अलग-अलग बयान आए हैं। पहले एक बयान डीडीसीए के निदेशक और फिर मुख्यमंत्री का भी आया था। इसमें गड्ढे को दुर्घटना का कारण बताया गया था। विवादों के बीच जब एनएचएआई की टीम मौके पर गई तो उन्होंने दुर्घटनास्थल पर गड्ढा नहीं होने की बात कही। टीम ने ये भी कहा कि मौके पर कोई पैचवर्क नहीं किया गया है। 


गौरतलब है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद डॉक्टरों को जानकारी दी थी कि उन्हें झपकी आई थी। यही बात पुलिस प्रशासन भी मानकर चल रहा था लेकिन मैक्स अस्पताल, देहरादून पहुंचे डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने जानकारी दी थी कि ऋषभ से हुई बातचीत में जानकारी मिली है कि दुर्घटना गड्ढे के कारण हुई है। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋषभ पंत से मिलकर हाल जाना था। 

Rishabh pant accident Rishabh to be airlifted to Mumbai for ligament treatment Read more update in hindi
अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऋषभ ने बताया है कि कुछ गड्ढे जैसा सामने आया था। इसके बाद दुर्घटना हो गई। इसके अलावा भी दुर्घटना के कारणों को लेकर कई बातें सामने आईं थीं।

Rishabh pant accident Rishabh to be airlifted to Mumbai for ligament treatment Read more update in hindi
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला

इसे लेकर एनएचएआई और सेव लाइफ फाउंडेशन दिल्ली की क्रैश इंवेस्टिगेशन यूनिट भी मौके  पर कई बार जांच कर चुकी है। इन विवादों के बीच एनएचएआई ने स्पष्ट कर दिया है कि वहां कोई गड्ढा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh pant accident Rishabh to be airlifted to Mumbai for ligament treatment Read more update in hindi
ऋषभ पंत की कार की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीएस गुसाईं ने बताया कि जहां पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वहां कोई भी गड्ढा नहीं है। साथ ही यहां पर पूर्व में भी किसी तरह का पैचवर्क नहीं किया गया है। इसके लिए टीम ने निरीक्षण कर जांच भी की है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: कोरोना के 14 मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग में केवल ओमिक्रोन, नया वेरिएंट नहीं

विज्ञापन
Rishabh pant accident Rishabh to be airlifted to Mumbai for ligament treatment Read more update in hindi
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने नारसन चौकी में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार को पन्नी से ढक दिया है। दरअसल, ऋषभ पंत की कार को देखने के लिए स्थानीय लोग और छात्र पहुंच रहे हैं। कोई कार के फोटो ले रहा है तो कोई सेल्फी ले रहा है। बताया जा रहा है कि बेवजह कार को देखने आ रहे लोगों के चलते पन्नी ढकी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed