फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! मार्केट में घूम रही नकली करेंसी की खेप, ऐसे कर लें पहचान

Thu, 27 Oct 2016 12:28 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Oct 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
reserve bank alert on fake currency in festival seasen.
नकली नोट - फोटो : file photo

त्यौहारी सीजन में बड़ी तादाद में नकली नोटों के बाजारों में आने की बात अब रिजर्व बैंक ने भी स्वीकार की है। बुधवार को देश भर के सभी बैंकों को जारी एक अलर्ट में आरबीआई ने प्रत्येक दशा में ऐसे नोटों के प्रचलन पर सख्ती करने को कहा है। साथ ही ग्राहकों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, कि वे प्रत्येक दशा में नोटों की जांच-पड़ताल करके ही उन्हें स्वीकार करें।

reserve bank alert on fake currency in festival seasen.
RBI

रिजर्व बैंक की ओर से जारी पत्र के मुताबिक उनके संज्ञान में आया कि देश भर के बाजारों में नकली नोटों की खेप पहुंचाई गई है। इस करेंसी को धड़ल्ले से ग्राहकों तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इस दौरान भीड़भाड़ के चलते खरीदारी की जल्दबाजी में ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है।

reserve bank alert on fake currency in festival seasen.
करेंसी - फोटो : अमर उजाला

लिहाजा, सभी ग्राहकों ने आरबीआई ने अपील की है कि वह असली और नकली पहचानकर ही करेंसी लें। आरबीआई के मुताबिक पैसा बोलता है वेबसाइट पर करेंसी जांच सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने यह चेतावनी भी दी है कि नकली नोटों को रखना, चलाना या फिर स्वीकार करना भी आईपीसी के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
reserve bank alert on fake currency in festival seasen.
currency - फोटो : rbi
किसी भी मूल्य के नोट स्वीकार करने से पूर्व ग्राहक उनकी भली भांति जांचने को अपनी आदत में शुमार करें। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में नोट जमा करने वालों के लिए बैंक अतिरिक्त पहचान संबंधी व्यवस्था की जाए।

यहां देखें असली करेंसी की पहचान : www.paisaboltahai.rbi.org.in
विज्ञापन
reserve bank alert on fake currency in festival seasen.
दस रुपये के सिक्के की पहचान - फोटो : getty image

बाजार में 10 रुपये के सिक्कों का खौफ
राजधानी के बाजारों में दस रुपये के सिक्के में नकली का खौफ पैदा हो गया है। हालात यह है कि कोई भी ठेली, रेहड़ी से लेकर बड़ी दुकान वाला भी 10 का सिक्का नहीं ले रहा है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि यह नकली करेंसी है। हालांकि आरबीआई का कहना है कि वेबसाइट पर करेंसी की पहचान समझकर 10 के सिक्के लिए और दिए जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed