फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम विभाग ने दी राहत की खबर, इन जिलों में मिलेगी कड़ाके की ठंड और भयंकर कोहरे से निजात

Thu, 11 Jan 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Jan 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
relief from bitter cold weather and fog in uttarakhand
कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और भयंकर कोहरे से अब इन जिलों में राहत मिल सकेगी।

relief from bitter cold weather and fog in uttarakhand
- फोटो : PTI

राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज और कल रात का तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिलेगी। पिछले करीब एक सप्ताह की तुलना में आज तापमान करीब दोगुना तक होने की उम्मीद है। इससे लोगों को सूरज डूबने के बाद हो रही तेज ठंड से कुछ राहत मिलेगी। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है, इससे मौसम में ठंडक कम हुई है।

relief from bitter cold weather and fog in uttarakhand
winterठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

पिछले कुछ दिनों से राजधानी के आसपास के इलाकों में रात का तापमान पांच डिग्री के आसपास बना हुआ था। विशेषकर शाम के समय तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। देर रात तक तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे सूरज डूबने के बाद एकाएक ठंड बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
relief from bitter cold weather and fog in uttarakhand

 लेकिन आज और कल इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दून में रात का तापमान करीब 11 डिग्री के आसपास तक पहुंच जाएगा। इससे शाम और रात को होने वाली तेज ठंडक से काफी हद तक राहत मिलेगी।

विज्ञापन
relief from bitter cold weather and fog in uttarakhand
सर्दी हुई जानलेवा

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रात अन्य दिनों की तुलना में कम ठंडी होगी।  मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरा काफी कम हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed