फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good News: खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा, यहां होने जा रही डेढ़ लाख भर्तियां

Wed, 14 Feb 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for government job more than one lakh youths
JOB ALIMCO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार जल्द ही यहां डेढ़ लाख से ज्यादा नौकरियां लाने वाली है।





 

Recruitment for government job more than one lakh youths
job

उत्तराखंड में ग्रामीण उद्यमों के माध्यम से करीब डेढ़ लाख लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय ने राज्य की 600 करोड़ की ग्रामीण उद्यमों का सृजन एवं त्वरित परिवर्तन परियोजना (यू-क्रेट) को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने के लिए विश्व बैंक की ओर से धन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यमिता विकास को बढ़ावा मिलने से रोजगार का सृजन होगा।



 

Recruitment for government job more than one lakh youths
JOB

यू-क्रेट परियोजना को केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने से अब उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में इको सिस्टम पर आधारित उद्यमों पर फोकस किया जाएगा। प्रोजेक्ट से करीब डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योग स्थापित होने से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Recruitment for government job more than one lakh youths
JOB

इस प्रोजेक्ट में ब्लाक व कलस्टर स्तर पर बिजनेस रिसोर्स सेंटर, सप्लाई चेन सर्विस, प्रोडक्ट डिजाइनिंग एवं डेवलपमेंट, कौशल विकास, मार्केटिंग सुविधा आदि तमाम कार्य किए जाएंगे। प्रदेश में जैविक कृषि उत्पाद, एरोमेटिक, हर्बल, वेलनेस, कास्मेटिक उद्योग, नेचुरल फैबरिक, पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट, टूरिज्म हॉट स्पॉट आदि में लघु उद्योग स्थापित करने की काफी संभावनाएं हैं।

 

विज्ञापन
Recruitment for government job more than one lakh youths
जॉब

प्रोजेक्ट के माध्यम से लाभार्थियों की वार्षिक आय में 50 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। 20 हजार नए उद्यमी तैयार होंगे और 1.5 लाख नए रोजगार का सृजन होगा। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्ट व राज्य सरकार की योजनाओं को भी इस प्रोजेक्ट में बढ़ावा मिलेगा। प्रोजेक्ट के 80 प्रतिशत फंडिंग विश्व बैंक और 20 प्रतिशत राज्य का अंश होगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed