ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुल्याधार के पास हुई बस दुर्घटना में फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही सामने आई है। सुल्याधार में कॉजवे का निर्माण आधा-अधूरा पड़ा है।
{"_id":"5b5097244f1c1b572f8b56c2","slug":"reason-of-chamba-tehri-roadways-bus-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिहरी बस दुर्घटना: इस वजह से गई 14 बेकसूर लोगों की जान, हादसे में देवदूत बने ये लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी बस दुर्घटना: इस वजह से गई 14 बेकसूर लोगों की जान, हादसे में देवदूत बने ये लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Updated Thu, 19 Jul 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
accident
क्षेत्रवासियों का कहना है कि हाईवे की सुरक्षा को देखते हुए यदि बीआरओ ने यहां पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए होते, तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। पिछले दो साल से कॉजवे के काम से यहां सड़क संकरी हो रखी है। बीआरओ ने यहां पैरापिट की भी व्यवस्था नहीं की है।
accident
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा-उत्तरकाशी के मध्य सुल्याधार में कॉजवे का निर्माण के लिए हाईवे के डामर को उखाड़ा गया है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह नेगी, अतर सिंह तोमर, दिनेश कृषाली ने बताया कि दो साल से सुल्याधार में कॉजवे का निर्माण बीआरओ पूरा नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident
सालभर पहले उन्होंने दुर्घटना स्थल पर सड़क मरम्मत करने के लिए डीएम और बीआरओ को ज्ञापन भी दिया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। क्षतिग्रस्त सड़क और कॉजवे का आधा-अधूरा निर्माण बस दुर्घटना की बड़ी वजह रहा है।
विज्ञापन
accident
देवदूत बनकर आए स्थानीय ग्रामीण
सुल्याधार बस हादसे के दौरान जुगड़गगांव, किरगणी, दिखोलगांव, धारकोट, नकोट के लोग देवदूत बनकर आए। बस दुर्घटना होते ही जुगड़गांव के प्रधान हरि प्रसाद सकलानी ने सबसे पहले चंबा थाना और 108 सेवा को सूचना दी। आसपास के सभी गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया।
सुल्याधार बस हादसे के दौरान जुगड़गगांव, किरगणी, दिखोलगांव, धारकोट, नकोट के लोग देवदूत बनकर आए। बस दुर्घटना होते ही जुगड़गांव के प्रधान हरि प्रसाद सकलानी ने सबसे पहले चंबा थाना और 108 सेवा को सूचना दी। आसपास के सभी गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया।