{"_id":"59c938054f1c1bd0538b45a9","slug":"reason-of-blast-in-lpg-gas-cylinder-in-nainital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आई सिलेंडरों से भरे ट्रक में धमाके की असली वजह, तस्वीरों में देखिए कैसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने आई सिलेंडरों से भरे ट्रक में धमाके की असली वजह, तस्वीरों में देखिए कैसे हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हल्द्वानी में सिलेंडर ब्लास्ट की असली वजह से सामने आ गई है। इस लापरवाही के चलते सिलेंडरों से भरे ट्रक आग के हवाले हो गया। तस्वीरें देखिए...
2 of 7
प्रतीकात्मक फोटो
सोमवार दोपहर को एक 80 सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। डेढ़ घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धमाकों के कारण ब्रिटिशकालीन पुल को भी क्षति पहुंची है। इसके चलते ज्योलीकोट-अल्मोड़ा-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सप्ताह के लिए यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया है। हादसे में चालक सहित तीन लोग झुलस गए। ट्रक में करीब 228 घरेलू और छह व्यावसायिक सिलेंडर थे।
3 of 7
blast
- फोटो : amarujala
सोमवार दोपहर ट्रक यूके 04सीए 4374 मोटाहल्दू स्थित गोदाम से गैस सिलेंडर लेकर कपकोट-भराड़ी जा रहा था। ज्योलीकोट के समीप वीरभट्टी के ब्रिटिशकालीन पुल के ऊपर से गुजरते समय लगभग 11 बजे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
blast
चालक जगदीश निवासी ग्राम बसोली सोमेश्वर, परिचालक नन्हे निवासी गहबरा थाना मीरगंज बरेली और गोविंद सिंह निवासी भगर कपकोट ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बोनट से होते हुए टायरों तक पहुंच गई। यह देख तीनों लोग वाहन को बीच पुल पर छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
5 of 7
blast
आग पकड़ने से एक के बाद एक सिलेंडर विस्फोट के साथ हवा में करीब 50-50 मीटर तक उछलने लगे। इससे आसपास के लोग सहम गए और उन्होंने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी पुलिस पहुंची लेकिन भीषण आग के आगे बेबस हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।