अगर बैंक एकाउंट खुलवाते समय आपने आधार जमा किया है तो आपके लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। आगे पढ़िए...
यूआईडीएआई का कहना है कि, आपने भले ही अपना बैंक खाता आधार आईडी देकर खुलवाया हो, लेकिन 31मार्च से पहले उसमें आधार कार्ड नंबर से दोबारा लिंक कराना जरूरी है। एक निश्चित समय तक खाता आधार से लिंक न होने पर बंद भी हो सकता है। दूसरी ओर खाते को आधार से जोड़ने के लिए कई बैंकों की वेबसाइट पर भी सुविधा दी जा रही है।
3 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अपने खाते आधार कार्ड की आईडी देकर खुलवाए होंगे, उन्हें भी 331मार्च तक हर हाल में अपना खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक कराना होगा। इसके लिए बैंक कई विकल्प दे रहे हैं। पहले विकल्प के तौर पर तो आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देकर खाते को आधार से जोड़ सकते हैं।
दूसरे विकल्प के तौर पर आप एसएमएस सेवा का लाभ ले सकते हैं। तीसरे विकल्प के तौर पर आप अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना आधार नंबर अपडेट करा सकते हैं। चौथे विकल्प के तौर पर आप अपने एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए आप ‘आधार नंबर खाता संख्या’ लिखकर आप अपने बैंक को एसएमएस कर सकते हैं। एसएमएस भेजने के लिए बैंक एक विशेष कोड देते हैं। इस कोड की जानकारी आप अपने बैंक से ले सकते हैं। इसके बाद बैंक के निर्देशों के तहत आप एसएमएस भेजें। बैंक आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच करेगा और आपको एसएमएस भेजेगा। इससे पता चल जाएगा कि आपका खाता आधार से लिंक हो गया है।