फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मीठे जहर' से अब तक 34 मौत, गांव में पसरा मातम, हर तरफ मची चीख पुकार, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर...

Sun, 10 Feb 2019 10:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला,रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Feb 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Raw Alcohol killed many peoples emotional photos
शराब से माैत

देवभूमि में मीठे जहर यानी शराब से अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। शराब ने कइयों के घर उजाड़ दिए, मासूमों के सिर से बाप का साया छिन गया। हादसा ऐसा था कि हर तरफ चीख पुकार मच गई। तस्वीरें...

Raw Alcohol killed many peoples emotional photos
शराब से माैत

हर तरफ मातम और चीख पुकार ने लोगों के दिलों को दहलाकर रख दिया। दु:खद यह था कि इन सभी मौतों के पीछे एक ऐसी बुराई कारण बन गई, जिसके खिलाफ क्षेत्र की महिलाएं आंदोलन कर अधिकारियों को चेताती रहीं, लेकिन उन पर फर्क नहीं पड़ा। मरने वालों में ज्यादातर 25 से 45 वर्ष के लोग हैं। 

Raw Alcohol killed many peoples emotional photos
शराब से माैत

शुक्रवार की सुबह दर्जनों परिवारों के लिए मौत की काली परछायी लेकर आई। गहरे दुख में डूबे परिजन अपनों की लाशों को अपने ही हाथों ढो रहे थे। कोई अस्पताल के पीएम हाउस से शव को लेकर जा रहा था तो कोई अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे परिजनों की जिंदगी बचाने के लिए दुआ कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raw Alcohol killed many peoples emotional photos
शराब से माैत

बिंडुखड़क गांव में एक ही दिन में पांच लोगों की मौत ने मानो वज्रपात कर दिया था। बाल्लूपुर में भी एक साथ तीन मौतों ने गांव को दहलाकर रख दिया। इन सभी मौतों के बाद परिवारों की रोजी रोटी का जरिया छिन गया। महिलाओं के मांग का सिंदूर उजड़ा तो मासूमों के सिर से बाप का साया उठ गया।

विज्ञापन
Raw Alcohol killed many peoples emotional photos
शराब से माैत

बाल्लुपुर गांव में 35 वर्षीय ज्ञान सिंह की जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद उसकी पत्नी मुकेश देवी का रो रोकर बुरा हाल था। कुछ यही दर्द अन्य परिवारों की महिलाओं बच्चों, भाइयों और अन्य परिजनों के दिलों में भी था। लेकिन अब इससे भी बड़ा सवाल यह है कि इतने लोगों की बलि लेने वाली इस शराब जैसी बुराई से लोग तौबा करेंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed