फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत का जाम: हरिद्वार में हुई सात मौतों से एक बार फिर उभर आया ढाई साल पहले का मंजर, सवाल जिम्मेदार कौन?

Sat, 10 Sep 2022 06:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Sep 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Raw alcohol Haridwar deaths raw liquor excise department Uttarakhand latest news in hindi Updates
कच्ची शराब से हुई मौत के बाद अपनों के लिए रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पथरी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत ने एक बार फिर झबरेड़ा में ढाई साल पहले जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के मंजर को सामने ला दिया है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया था उनके परिजन एक बार फिर पथरी की घटना की खबर सुनकर सिहर उठे। 



वर्ष 2020 में आठ फरवरी को हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र और यूपी के सहारनपुर क्षेत्र में जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया था। जहरीली शराब पीने से हरिद्वार और सहारनपुर में करीब सौ लोगों की मौत हो गई थी। झबरेड़ा क्षेत्र के अकेले बिंडुखड़ग गांव में ही 27 मौतें हुई थीं। दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। इसके अलावा बाल्लुपुर गांव में पांच मौतें हुई।

इसके अलावा भलस्वांगाज व अन्य गांवों समेत कुल 44 मौतें हुई थीं। एक के बाद एक गांव में पहुंचते शव और एक साथ जलती चिताओं के मंजर से हर किसी की रूह कांप गई थी। मामले में सहारनपुर व हरिद्वार पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले केमिकल से भरे ड्रम भी बरामद किए थे। 

Raw alcohol Haridwar deaths raw liquor excise department Uttarakhand latest news in hindi Updates
कच्ची शराब हरिद्वार में सात लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
पूरे प्रकरण में झबरेड़ा पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सहारनपुर पुलिस ने लाड्डी उर्फ गुरु साहब निवासी ग्राम पुंडेन, थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की थी। शनिवार को पथरी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरे पांच लोगों की घटना ने झबरेड़ा क्षेत्र में मरे परिजनों के जख्म फिर से ताजा कर दिए हैं। 
Raw alcohol Haridwar deaths raw liquor excise department Uttarakhand latest news in hindi Updates
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

देहात क्षेत्र में कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर मौन साधे हैं। झबरेड़ा प्रकरण के बाद भी आबकारी विभाग सुध नहीं लेता है। पुलिस भी चुनाव के दिनों में सक्रियता दिखाती है। बाकी दिनों में लापरवाही बरतती नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raw alcohol Haridwar deaths raw liquor excise department Uttarakhand latest news in hindi Updates
सात मौते होने से गांव में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

दो साल पहले झबरेड़ा से लेकर सहारनपुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 44 लोगों की मौत के बाद मातम पसर गया था। उस समय हरिद्वार और सहारनपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। हरिद्वार के पुलिस अधिकारियों की ओर से दावा किया गया था कि कच्ची शराब बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब पंचायत चुनाव चल रहा है तो पुलिस सक्रियता दिखा रही है लेकिन बाकी दिनों में सुस्त रहती है।

विज्ञापन
Raw alcohol Haridwar deaths raw liquor excise department Uttarakhand latest news in hindi Updates
कच्ची शराब पीने से मौत - फोटो : अमर उजाला

खानपुर क्षेत्र में यूपी सीमा पर हस्तमौली, मदारपुर, आलमपुरा, शाहपुर, सहीपुर, अब्दीपुर, ययिहापुर, सिकंदरपुर, दाबकी खेड़ा, जोगावाला, मोहनावाला डेरा, सुल्तानपुर, बुग्गावाला, भगवानपुर, झबरेड़ा, मंगलौर, नारसन इन क्षेत्रों में धड़ल्ले से शराब बनती है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed