{"_id":"5a831f0c4f1c1b9b248b4dc6","slug":"ration-distribution-pattern-change-from-01-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड धारक ध्यान से पढ़ ले यह खबर, 01 अप्रैल से होने वाला है बड़ा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड धारक ध्यान से पढ़ ले यह खबर, 01 अप्रैल से होने वाला है बड़ा बदलाव
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : file photo
राशनकार्ड धारक हैं तो यह खबर आपके काम की है। जरूर पढ़ें, 01 अप्रैल से बड़ा बदलाव होने वाला है।
Trending Videos
online
प्रदेश में एक अप्रैल से राशन का आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। किस राशन डीलर को कितना गेहूं-चावल आवंटित किया जाना है, इसका आदेश आरएफसी कार्यालय से ऑनलाइन निर्गत किया जाएगा। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के सभी गोदामों को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है।
- फोटो : demo
राशन की दुकानों पर प्वाइंट ऑफ सेल मशीन लगाई जा रही है। इस स्थिति में विभाग को एक क्लिक पर यह जानकारी उपलब्ध होगी कि किस राशन डीलर को कितना अनाज आवंटित किया गया और उसने कार्डधारकों को कितना राशन बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीओएस मशीन।
प्रदेश में राशन की लगभग 9200 दुकानें हैं। इन दुकानों को चावल-गेहूं का आवंटन राशन कार्ड की संख्या के आधार पर जिले के गोदाम से किया जाता है। वर्तमान में राशन आवंटन की इस प्रक्रिया के तहत जिला पूर्ति अधिकारी अपने जिले के मासिक कोटे की जानकारी संभागीय खाद्य अधिकारी (आरएफसी) को देते हैं।
विज्ञापन
ration
- फोटो : google
आरएफसी जिला स्तरीय गोदामों से डीलरों का कोटा जारी करने का निर्देश देते हैं। अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिला पूर्ति अधिकारी अपने जिले के मासिक आवंटन की जानकारी आरएफसी को ऑनलाइन देंगे। आरएफसी सभी गोदाम प्रभारियों को राशन आवंटित करने का निर्देश भी ऑनलाइन ही जारी करेंगे।