{"_id":"5a8a38fd4f1c1b641f8b6772","slug":"ration-card-holder-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड धारक ध्यान दें, नए बदलाव से अनजान हैं तो नहीं मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड धारक ध्यान दें, नए बदलाव से अनजान हैं तो नहीं मिलेगा लाभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Mar 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
ration
- फोटो : google
राशन कार्ड धारकों को लिए यह खबर बेहद जरूरी है। अब आपके राशन की दुकान पूरी तरह से बदल गई है।
Trending Videos
biometric machine
नौ फरवरी 2018 से राशन की दुकानों में बायोमीट्रिक मशीन मशीनें चलने लगी हैं। जिससे राशन वितरण पर उठने वाले तमाम सवालों पर लगाम लगेगी। अगर आपकी राशन की दुकान में ऐसा नहीं हुअा है तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायत करें।
बायोमैट्रिक डाटा
जिला आपूर्ति विभाग के मुताबिक जिले ही सभी 1043 राशन दुकानों पर यह व्यवस्था लागू होगी। नौ फरवरी तक सभी राशन की दुकानों में बायोमीट्रिक मशीन लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhar
राशन डीलर की लापरवाही और कालाबाजारी को रोकने के लिए यह पहल की जा रही है। सभी राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगेंगी, जिसमें कार्ड धारकों का आधार से लिंक हुआ पूरा ब्योरा रहेगा।
विज्ञापन
Biometric
कार्ड नंबर फीड करते ही कार्ड धारक का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। इसके बाद कार्ड धारक बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाएगा तो उसे राशन मिलेगा। कार्डधारक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से अंगूठा लगाने के बाद यूनिट के अनुसार राशन दिया जाएगा।