जन्मदिन के लिए मंगाए गए केक में चूहे के बच्चे निकलने का मामला सामने आया है। केक ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाली एक कंपनी के माध्यम से मंगाया गया था। हालांकि, दुकानदार ने आरोपों को गलत बताया है।
2 of 5
दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
मामला देहरादून में 28 मार्च का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बात धर्मपुर चौक स्थित एक बेकरी की है। यहां एक व्यक्ति पहुंचा और उसने दुकान पर मौजूद लोगों को आधा खाया हुआ केक दिखाया। उसमे चूहे के दो बच्चे पड़े हुए थे।
3 of 5
केक में निकले चूहे के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम वीडियो में नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर बताया कि उसने यह केक एक कंपनी की एप से आर्डर किया था। केक कटिंग सेरेमनी के बाद जब केक बांटा जा रहा था तब उसमें चूहे के बच्चे दिखाई दिए।
4 of 5
केक में निकले चूहे के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
उसी आधे केक को लेकर वे दुकान पर पहुंचे। हालांकि, मामले में दुकानदार का कहना है कि शिकायत करने वालों ने केक को 27 मार्च को खरीदना बताया है और केक लेकर वे 28 की दोपहर बाद डेढ़ बजे आये। ऐसे में अगर केक में चूहे के बच्चे निकलते तो वे सुबह सवेरे भी आ सकते थे।
5 of 5
केक में निकले चूहे के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बावजूद इसके उन्होंने (दुकानदार) ऑनलाइन डिलीवरी की लिस्ट देखी तो उसमें इस केक की डिलीवरी का डाटा नहीं मिला है। दुकानदार ने बताया कि शिकायत करने वालों की भी उन्होंने पुलिस को शिकायत की है। आरोप है कि शिकायत करने वालों ने झूठा आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग में अभी तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है।