फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशिद खान ने फिर जीता फैंस का दिल, मैदान में उतरते ही किया ऐसा कि चारों खाने चित हो गया बांग्लादेश

Wed, 06 Jun 2018 04:40 PM IST
चंद्र प्रकाश पांडेय/अमर उजाला, देहरादून
चंद्र प्रकाश पांडेय/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jun 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Rashid khan best move in Afghanistan vs Bangladesh t20 series 2nd match in dehradun
rashid khan

टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भी राशिद खान ने मैदान में उतरते ही धमाल कर दिया। फैंस उनकी शानदार पारी देख राशिद-राशिद चिल्लाने लगे। देखिए...

Rashid khan best move in Afghanistan vs Bangladesh t20 series 2nd match in dehradun
t20

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बांग्लादेश राशिद की फिरकी में उलझकर रह गया। स्पेल की तीसरे ओवर में राशिद खान ने एक के बाद एक तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के संघर्ष के दम पर बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 134 रन बनाए।

Rashid khan best move in Afghanistan vs Bangladesh t20 series 2nd match in dehradun
t20

मैच की शुरुआत से ही अफगानिस्तान ने अपनी पकड़ बना ली थी। शपूर ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर मात्र एक रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज लिटन दास को राशिद खान के हाथों कैच करवाया। इसके बाद तमीम इकबाल ने शब्बीर रहमान के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 13 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashid khan best move in Afghanistan vs Bangladesh t20 series 2nd match in dehradun
t20

मुस्फिकुर रहीम ने 18 गेंदों में 22 रन बनाकर पारी को कुछ संभाला, लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद तू चल मैं आया की तर्ज पर बांग्लादेशी बल्लेबाजी बिखर गई। राशिद खान ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में कप्तान शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार और मोसद्दिक हसन का विकेट लेकर बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। राशिद खान अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में मात्र 12 रन देकर चार विकेट झटके । इसके अलावा मोहम्मद नबी ने दो और जदरान व करीम जनात ने एक-एक विकेट लिए।

विज्ञापन
Rashid khan best move in Afghanistan vs Bangladesh t20 series 2nd match in dehradun
t20 in dehradun

मोसादेक हुसैन के विकेट के साथ ही राशिद ने रिकॉर्ड बना दिया। इस मैच के जरिए राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में अपने पचास विकेट पूरे कर लिए और वह यह कारनामा करने वाले अफगानिस्तान के दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले मोहम्मद नबी ने यह रिकॉर्ड बनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed