फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के बाद ग्राउंड से राशिद खान ने देहरादून को कहा 'थैंक्स', राशिद-राशिद चिल्लाने लगे फैंस, देखिए...

Wed, 06 Jun 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jun 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Rashid khan give thanks to fans in t20 afghanistan vs Bangladesh match dehradun
t20 in dehradun

लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच रहे राशिद खान ने अपार समर्थन के लिए देहरादून के दर्शकों का आभार जताया। मैन ऑफ द मैच लेने पहुंचे राशिद ने कहा- देहरादून के लोगों से जो प्यार और समर्थन मिल रहा है वह बेमिसाल है। उन्होंने इसके लिए दर्शकों को थैंक्स बोला।

Rashid khan give thanks to fans in t20 afghanistan vs Bangladesh match dehradun
rashid khan

अफगानिस्तान के स्टार फिरकी गेंदबाज राशिद खान की स्पिन का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोला। राशिद ने नियमित अंतराल पर चार झटके दिए। 135 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अफगानिस्तान की टीम ने मुकाबला 18.5 ओवर में अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर अफगानिस्तान ने कब्जा जमाया।

Rashid khan give thanks to fans in t20 afghanistan vs Bangladesh match dehradun
t20 in dehradun

रायपुर के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज लिट्टन कुमार दास तीन गेंद पर मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शब्बीर रहमान नौ गेंदों पर 13 रन बनाकर अपना विकेट गवां बैठे। हालांकि अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने एक छोर संभाले रका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashid khan give thanks to fans in t20 afghanistan vs Bangladesh match dehradun
t20 in dehradun

इसके बाद मुश्फिकुर रहीम और तमीम इकबाल ने साझेदारी बढ़ाई, लेकिन कुछ देर बाद मुश्फिकुर 22 रनों के स्कोर पर मैदान छोड़ गए। कप्तान शाकिब अल हसन भी कुछ खास नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सौम्या सरकार ने तीन और मोसद्कि होसैन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में रोनी और एन इस्लाम ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया। रोनी ने 21 और एन इस्लाम ने छह रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान के राशिद खान ने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए।

विज्ञापन
Rashid khan give thanks to fans in t20 afghanistan vs Bangladesh match dehradun
t20 in dehradun

जबकि मोहम्मद नबी ने चार ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट लिए। अफगानिस्तान की ओर से शपूर जादरन और करीम ने भी एक-एक विकेट झटका। 135 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अफगानिस्तान की टीम की ओपनिंग अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर अबु हैदर की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हो गए। सलामी बल्लेबाज उस्मान घनी ने एक चौके की मदद से 31 गेंदों पर 21 रन बनाए। उस्मान रूबेल हुसैन की बॉल पर सौम्या सरकार के हाथों कैचआउट हो गए। टीम को क्रीज पर आए समिउल्लाह शेनवारी ने मजबूती दी। उन्होंने 41 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed