फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG: भारत में यहां दिखी यूरोप में पाई जाने वाली 30 किलो की बिल्ली, CCTV में कैद हुईं तस्वीरें

Sat, 02 Dec 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 02 Dec 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Rare wild cat captured in cctv camera at Gangotri National Park
cat
यूरोप में पाई जाने वाली तीस किलो की इतनी बड़ी बिल्ली भारत में यहां दिखाई दी। सीसीटीवी में बिल्ली की तस्वीरें कैद हुई हैं। देखिए...

 
Rare wild cat captured in cctv camera at Gangotri National Park
cat

गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ जंगली बिल्ली ‘लिंक्स’ दिखी है। इस दुर्लभ जीव की तस्वीरें वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई) की ओर से नेलांग घाटी में लगाए गए कैमरों में कैद हुई हैं। डब्लूआईआई के डॉ. एस. सत्या कुमार के अनुसार तिब्बत, साइबेरिया और यूरोप में पाए जाने वाले इस जीव को उत्तराखंड में पहली बार देखा गया है।
 
Rare wild cat captured in cctv camera at Gangotri National Park
cat

लिंक्स की कई उप प्रजातियों में से यूरेशियाई लिंक्स आकार में सबसे बड़ा होता है। मध्य आकार की इस जंगली बिल्ली की लंबाई 80-130 सेमी, ऊंचाई 60-75 सेमी तथा वजन 18 से 30 किलो होता है। स्लेटी और लाल रंग की इसकी खाल में काले चित्ते होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rare wild cat captured in cctv camera at Gangotri National Park
cat

गंगोत्री पार्क के उप निदेशक श्रवण कुमार कहते हैं कि अरगली भेड़ के बाद लिंक्स के मिलने से साबित होता है कि पार्क का पर्यावरण तंत्र वन्य जीवों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध करा रहा है। यूरेशियाई लिंक्स का वैज्ञानिक नाम-लिंक्स है। अपनी प्रजाति में सबसे बड़े आकार के इस जीव की पूंछ छोटी और ऊंचे कानों के छोर पर बालों का गुच्छा होता है। इनके बड़े और गद्देदार पंजे बर्फ में चलने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Rare wild cat captured in cctv camera at Gangotri National Park
cat

अकेले रहने वाला यह जीव जंगलों में रहस्यमय जीवन बिताता है, जिसे कैमरा ट्रैप और पंजों के निशान की मदद से ही ढूंढा जा सकता है। हिरन और छोटे जीवों का शिकार करने वाले इस जीव को अवैध शिकार, वास स्थल तथा भोजन की कमी के चलते काफी नुकसान पहुंचा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed