{"_id":"5a68a37a4f1c1b93268b629d","slug":"rare-red-fox-capture-in-cctv-during-snowfall-in-kedarnath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ में मिला कुछ ऐसा, कि देखने वालों को भी नहीं हुआ यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ में मिला कुछ ऐसा, कि देखने वालों को भी नहीं हुआ यकीन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बीच एक एक चीज मिल गई जिसे देखकर किसी को भी यकीन नहीं हुआ।
kedarnath
यहां लगे क्लोज सर्किट कैमरे में 43 सेकंड तक कैद हुआ यह दुर्लभ वन्य जीव बर्फ में अठखेलियां करता हुआ दिख रहा है। आपदा के बाद यह जीव यहां दूसरी बार नजर आया है। वन विभाग के अधिकारी और पर्यावरणविद् इसे मध्य हिमालय के लिए सुखद मान रहे हैं।
kedarnath
हालांकि यह जीव कुछ दिन पहले यहां दिखाई दिया था। लेकिन दोबारा से बर्फबारी होते ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वारयल होने लगा है। लोग इसे देखकर हैरान है कि यह यहां किस तरह से आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली लाल लोमड़ी दुर्लभ श्रेणी के जीवों में शामिल है। यह जीव बहुत कम नजर आता है। बताया जाता है कि आपदा से पूर्व यह जीव केदारनाथ क्षेत्र में कई बार कुछ देर के लिए दिखाई देता रहा है, लेकिन जून 2013 के बाद यह गायब हो गया था। तब, वन्य जीव विशेषज्ञों ने भी माना कि संभवत: प्राकृतिक तबाही के बाद यह जीव भी खत्म हो गया होगा, लेकिन 11 जनवरी 2016 को मंदिर क्षेत्र के समीप लगे क्लोज सर्किट कैमरे में यह जीव कैद हुआ।
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
करीब डेढ़ सेकंड के वीडियो में लोमड़ी की तरह दिखने वाले इस जीव को हिमालयन लोमड़ी कहा गया। अब, पुन: इस वर्ष दो जनवरी की रात को यह जीव केदारनाथ में नजर आया है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ में हिमालयन लोमड़ी दिखाई देने की पुष्टि की है।