फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामलीला: सीएम के काफिले में चालक है ताड़का, देहरादून सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं रावण, ये भी खास किरदार

Tue, 08 Oct 2024 11:33 AM IST
रेनू सकलानी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून
वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Oct 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
Ramleela in Dehradun Driver Tadka in CM convoy Raavan is the computer operator in the secretariat
ताड़का मुख्यमंत्री के काफिले में चालक, कंप्यूटर ऑपरेटर हैं रावण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रामलीला और इसके किरदारों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन देहरादून की पर्वतीय रामलीला सबसे हटकर है। इसकी खास बात यह है कि इस लीला में सचिवालय और विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी मंचन करते हैं। सुबह से शाम तक ये सभी पहले अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं और शाम होते ही किरदार में ढल जाते हैं।



पर्वतीय रामलीला कमेटी के संरक्षक जीवन सिंह बिष्ट सचिवालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी हैं। ये रामलीला में रिहर्सल से लेकर स्टेज के आगे और पीछे हर जगह की बागडोर संभालते हैं। शुरू से आखिरी तक ये रामलीला का नेतृत्व करते हैं।

सचिवालय सहायक हैं विश्वामित्र

नकुल बधानी विधानसभा में सचिवालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं। श्रीराम के किरदार के बाद अब विश्वामित्र और कैकई का किरदार निभा रहे हैं। दून से पहले बधानी नैनीताल में सीता-लक्ष्मण का किरदार निभाते थे। उन्होंने बताया कि सुबह विधानसभा में काम कर शाम को किरदार निभाते हैं। दोनों काम एक साथ होने पर मुश्किल होती है, लेकिन प्रभु राम की कृपा से सब हो जाता है।

Ramleela in Dehradun Driver Tadka in CM convoy Raavan is the computer operator in the secretariat
रामलीला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दस साल से निभा रहे रावण का किरदार

संदीप ढैला विधानसभा में कंम्प्यूटर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। ये पिछले दस साल से रावण का किरदार निभा रहे हैं। यहां से पहले गांव में मंचन करते थे। बताया कि रात को देर से सोना होता है और फिर सुबह विधानसभा भी जाना होता है। एक साथ दोनों काम मुश्किल जरूर है, लेकिन प्रभु के आशीर्वाद से सब हो जाता है।

Ramleela in Dehradun Driver Tadka in CM convoy Raavan is the computer operator in the secretariat
रामलीला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बिष्ट ताड़का के साथ मारीच का भी निभाते हैं किरदार

शेर सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री की फ्लीट में ड्राइवर हैं। ये पिछले 14 साल से रामलीला में मंचन कर रहे हैं। बिष्ट इस बार ताड़का का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही मारीच का भी किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि काम के साथ प्रभु की लीला में रहने का अवसर मिल रहा है इससे बेहतर और क्या हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramleela in Dehradun Driver Tadka in CM convoy Raavan is the computer operator in the secretariat
ताडका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

असिस्टेंट मार्शल हैं रामलीला में बाणासुर

विधानसभा में असिस्टेंट मार्शल के पद पर कार्यरत संजय नैनवाल रामलीला में इस समय बाणासुर का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह को नौकरी के बाद रामलीला की तैयारी के लिए भी जाना होता है। दोनों काम बेहद जरूरी है। प्रभु की कृपा है आसानी से सब काम हो रहा है।

ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: उत्तराखंड में सभी प्रमुख सेवाओं से परस्पर जुड़ा होगा यूसीसी पोर्टल, तुरंत होगा सत्यापन

विज्ञापन
Ramleela in Dehradun Driver Tadka in CM convoy Raavan is the computer operator in the secretariat
रावण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रिटायर अनुभाग अधिकारी हैं दशरथ

कैलाश पांडे सचिवालय में अनुभाग अधिकारी के पद से रिटायर हैं। ये पिछले 14 साल से रामलीला में मंचन कर रहे हैं। कैलाश पांडे इस समय दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। बताया कि दून से पहले पिथौरागढ़ में भी रामलीला का मंचन किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed