फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: चौखंबा ट्रैक पर फंसे दो विदेशी पर्वतारोहियों का रेस्क्यू, 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए थे दोनों

Sun, 06 Oct 2024 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Oct 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
Both climbers trapped on Chaukhamba trek in Chamoli were rescued safely
climbers trapped - फोटो : अमर उजाला

चमोली के चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोहियों को तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया है। शनिवार को वायु सेना और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें बेस कैंप में एक टेंट और स्लीपिंग बैग मिला था, लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था। रविवार को सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें दोनों पर्वतारोही सुरक्षित मिले।


 

एक्शन में दून के डीएम: पहचान छिपाकर अस्पताल की लाइन में लगे...हाल देख CMS समेत पांच डॉक्टरों का वेतन रोका

Both climbers trapped on Chaukhamba trek in Chamoli were rescued safely
पर्वतारोही सुरक्षित निकाले - फोटो : अमर उजाला

ब्रिटिश महिला फायजने मान्नेरस (27) और यूएसए की महिला मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) बदरीनाथ से 6995 मीटर ऊंचे चौखंबा पर्वत आरोहण के लिए गईं थीं। तीन अक्तूबर को उन्होंने पेजर से अपने दूतावास से संपर्क कर बताया कि वे चौखंबा के पीक पर पहुंचने से पहले फंस गए हैं। उनका सामान खाई में गिर गया है।

Both climbers trapped on Chaukhamba trek in Chamoli were rescued safely
पर्वतारोही सुरक्षित निकाले - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद शुक्रवार को वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। उसके बाद शनिवार को एसडीआरएफ और वायुसेना ने सुबह से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया। लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Both climbers trapped on Chaukhamba trek in Chamoli were rescued safely
हेलिकॉप्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश में निकली एसडीआरएफ की टीम पर्वत पर करीब 4500 मीटर की ऊंचाई तक पहुंची थी। यह एडवांस बेस कैंप है।

विज्ञापन
Both climbers trapped on Chaukhamba trek in Chamoli were rescued safely
चौखंबा की हेली से ली गई तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिलाओं ने जिस जगह से संपर्क किया था वह 6200 मीटर के करीब है। टीम से लगातार सेटेलाइट से संपर्क किया। सुबह इससे अधिक ऊंचाई पर पर्वतारोही मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed