फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taught for 15 years and bade farewell with teary eyes

Dehradun News: 15 साल पढ़ाया, नम आंखों से दी विदाई, ढोल-दमाऊ की थाप पर हटाल भावुक

Tue, 08 Sep 2026 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 08 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Taught for 15 years and bade farewell with teary eyes
विकासखंड के दुर्गम राजकीय इंटर कॉलेज हटाल में हिंदी प्रवक्ता सीना राय राणा के स्थानांतरण पर सोमवार को भावुक विदाई समारोह हुआ। विद्यालय में 15 वर्षों तक सेवाएं देने वाली शिक्षिका को विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ, बैंड-बाजों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की आंखें भी नम हुईं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ाने के साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों की सीख भी दी। उनके मार्गदर्शन में पढ़े कई विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर चुके हैं। भावुक हुईं सीना राय राणा ने कहा कि हटाल में ग्रामीणों ने उन्हें बेटी और बहन जैसा स्नेह दिया। पिता की गंभीर बीमारी और उनकी देखभाल के लिए बेटी का दायित्व निभाने के कारण उन्हें भारी मन से स्थानांतरण स्वीकार करना पड़ा। अंत में उन्हें स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और उपहार भेंट किए गए। समारोह में प्रधानाचार्य कलीराम आर्य, अभिभावक संघ अध्यक्ष लखीराम शर्मा, विद्यालय समिति अध्यक्ष कान्हा सिंह राणा, साहिब सिंह राणा और दुलाराम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed