फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर निर्माण के लिए फक्कड़ बाबा ने दिए एक करोड़ रुपये, ट्रस्ट को खुशी-खुशी सौंप दी जिंदगी भर की कमाई

Sat, 30 Jan 2021 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Jan 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Nirman Donation: Fakkad Baba Donate One Crore Rupees for His Dream to See Ram Mandir Nirman
राम मंदिर के लिए बाबा ने दिए एक करोड़ रुपये - फोटो : अमर उजाला

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऋषिकेश में स्वार्गाश्रम स्थित टाट वाले बाबा के शिष्य 83 साल के फक्कड़ बाबा स्वामी शंकर दास ने अपने जीवन भर की अर्जित कमाई एक करोड़ रुपये की धनराशि को चेक समर्पण निधि के रूप में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सौंपा। 

Ram Mandir Nirman Donation: Fakkad Baba Donate One Crore Rupees for His Dream to See Ram Mandir Nirman
फक्कड़ बाबा स्वामी शंकर दास - फोटो : अमर उजाला

बुधवार दोपहर फक्कड़ बाबा स्वामी शंकर दास एक करोड़ की समर्पण निधि का चेक लेकर ऋषिकेश की एसबीआई की मुख्य शाखा के प्रबंधक विक्रम सिंह नेगी के पास पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक सुदामा सिंगल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वामी शंकर दास ने बताया कि वह यह निधि  50 वर्षों से इसी पुण्य कार्य के लिए जमा कर रहे थे। 

Ram Mandir Nirman Donation: Fakkad Baba Donate One Crore Rupees for His Dream to See Ram Mandir Nirman
फक्कड़ बाबा के साथ ट्रस्ट के लोग - फोटो : अमर उजाला

शंकर दास महाराज का जीवन अत्यंत साधारण रहा है। उन्होंने अपने जीवन के 60 साल गुफा में रह कर बिताए हैं। उनके गुरु टाट वाले बाबा थे, जो महर्षि महेश योगी, विश्व गुरु महाराज और मस्तराम बाबा के समकालीन थे। स्वामी शंकर दास ने अपने गुरु के साथ-साथ काफी समय इन सब विभूतियों के सानिध्य में बिताया। उन्होंने अपने जीवन में अपने लिए कभी कोई सुख सुविधा नहीं जुटाई और सारा जीवन गुफा में ही बिताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Nirman Donation: Fakkad Baba Donate One Crore Rupees for His Dream to See Ram Mandir Nirman
फक्कड़ बाबा के साथ ट्रस्ट के लोग - फोटो : अमर उजाला

इसीलिए उन्हें लोग फक्कड़ बाबा के नाम से जानते हैं। मात्र दो जोड़ी कपड़ों में रहने वाले शंकर दास का कहना है कि उनके जीवन का जो लक्ष्य था या कहें कि एक सपना था कि मेरे जीते जी मैं राम मंदिर बनता हुआ देख पाऊं, अब पूरा होने जा रहा है। इसलिए उन्होंने अपने जीवन की समस्त पूंजी राम मंदिर के निर्माण के लिए दान दे दी। इस अवसर पर स्टेट बैंक के मैनेजर विक्रम नेगी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रीतेंद्र चौहान और दीप्ति नौनी आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Ram Mandir Nirman Donation: Fakkad Baba Donate One Crore Rupees for His Dream to See Ram Mandir Nirman
सिंधी बिरादरी ने राम मंदिर के लिए दीं चांदी की ईंटें - फोटो : अमर उजाला

वहीं, गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिंधी बिरादरी की ओर से 201 चांदी की ईंटें जिनका वजन 201 किलोग्राम है अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को भेंट की गईं। यह कार्य विश्व सिंधी सेवा संगम और सुहिंना सिंधी पुणे के सयुंक्त आयोजन के तहत संपन्न हुआ। सिन्धी बिरादरी ऋषिकेश द्वारा भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed