फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइनस 15 डिग्री तापमान में जाम हो रहीं मशीनें, लेकिन चीन सीमा तक सड़क पहुंचाने को जवानों का हौसला बुलंद

Fri, 29 Jan 2021 10:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Indian army Soldiers Doing Road Construction on china border in Minus 15 Degree Temperature while machine jam
चीन सीमा पर जवान - फोटो : अमर उजाला

चीन सीमा तक पहुंच बनाने के लिए बीआरओ 83 आरसीसी कंपनी हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी सड़क काटने में जुटी है। सामान्य से माइनस नौ से लेकर 15 डिग्री तक तापमान के बीच जहां मशीनें भी ठंड में काम नहीं कर पा रही हैं। ऐसी स्थिति में भी बीआरओ के 50 अधिकारी और मजदूर सड़क निर्माण में जुटे हैं। कई बार मशीनें तक खराब हो रही हैं, जिन्हें ठीक करने में इन कर्मियों को मशक्कत भी करनी पड़ती है। इसके बावजूद बीआरओ कर्मियों का हौसला कम नहीं हुआ है। 

Trending Videos
Indian army Soldiers Doing Road Construction on china border in Minus 15 Degree Temperature while machine jam
चीन पर पर सड़क निर्माण के लिए लगी जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा की दृष्टि से चीन सीमा पर स्थित लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद मिलम के लिए भी सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। बीआरओ धापा से मिलम तक 65 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम कर रहा है। अत्यधिक बर्फबारी के चलते लास्पा से दिसंबर में अधिकतर मजदूर नीचे लौट आए थे, जो कर्मी वहां हैं वे मशीनों से सड़क निर्माण के कार्य में जुटे हैं। 

Indian army Soldiers Doing Road Construction on china border in Minus 15 Degree Temperature while machine jam
भारत चीन सीमा क्षेत्र में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ कर्मी और अधिकारी पूरे जोश के साथ परीक्षा लेती ठंड में सड़क निर्माण में जुटे हैं। यह कर्मी हेलीकॉप्टर से लास्पा पहुंच रही निर्माण सामग्री उतारने के साथ जेसीबी की मदद से सड़क काटने में जुटे हैं। चीन सीमा के लिए बन रही यह सड़क धापा की तरफ से 19.5 किमी कट चुकी है। सड़क 22 किमी कटने पर ररगाड़ी तक पहुंचाई जाएगी। मिलम की ओर से मापांग तक 27 किमी सड़क कट चुकी है। अब बीच के हिस्से में लगभग 18.5 किमी सड़क कटनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian army Soldiers Doing Road Construction on china border in Minus 15 Degree Temperature while machine jam
चीन सीमा क्षेत्र में जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

इस निर्जन क्षेत्र में भारत ने वाईफाई सुविधा शुरू कर दी है। यहां पर काम कर रहे बीआरओ के मजदूर अब अपने परिजनों से ऑडियो-वीडियो कॉलिंग भी कर पा रहे हैं। बीआरओ के मजदूर ने वाईफाई से निर्माण कार्य की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वाईफाई की मदद से लास्पा में कार्य कर रहे बीआरओ के एक मजदूर ने वीडियो कॉलिंग पर बात की। उन्होंने बताया कि अभी मौसम साफ है और वहां पर बेहद ठंड है। सड़क निर्माण जारी है। मजदूर ने बताया कि पहले घर वालों की कोई खबर नहीं मिल पाती थी। अब सभी से वाईफाई की मदद से वीडियो कॉल पर बात हो जाती है। 

विज्ञापन
Indian army Soldiers Doing Road Construction on china border in Minus 15 Degree Temperature while machine jam
चीन सीमा के पास नदी में जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

बेहद ठंड के कारण मशीनों में दिक्कत आती रहती है, जिसे तकनीशियन ठीक करते रहते हैं। बर्फबारी के कारण पैदल मार्ग बंद हैं। इस कारण मार्च तक 50 मजदूरों से ही काम चलाना होगा। बर्फ पिघलने पर अप्रैल के बाद और मजदूरों को सड़क कटिंग के लिए ऊपर बुलाया जाएगा। शीतकाल के बाद सड़क कटिंग के काम में तेजी आएगी। 
-जयवीर सिंह, कमान अधिकारी, बीआरओ 83 आरसीसी कंपनी    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed