फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan: आरुषि निशंक ने जवानों को बांधा रक्षासूत्र, सितारों और नेताओं ने कैसे मनाया त्योहार, तस्वीरें

Thu, 11 Aug 2022 03:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Aug 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Arushi Nishank tied rakhi BSF jawans Ritu Khanduri gave wishes
उत्तराखंड के सितारों और नेताओं ने मनाया रक्षाबंधन। - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार को प्रदेशभर में मनाया गया।  इस साल राखी के त्योहार पर लोग भद्रा के साये को लेकर अस्पष्ट थे। ऐसे में ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस साल भद्रा का साया पाताल लोक में है। इसलिए पृथ्वी पर होने वाले शुभ कार्यों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दरअसल, रक्षाबंधन पर भद्रा के साये में भाई की कलाई पर राखी बांधना अशुभ समझा जाता है।


 

गुरुवार को प्रदेश के सितारों और नेताओं से लेकर आम लोगों ने धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया। सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, फिल्म निर्माता और अभिनेत्री आरुषि निशंक ने डोईवाला में बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों को राखसूत्र बांधा। उन्होंने कहा कि जवान देश की सुरक्षा के लिए इस पावन त्योहार पर भी अपनी हनों के पास नहीं जा पाते है।

घरों से दूर रहते देश की सुरक्षातंत्र का हिस्सा, चाहे वह आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी के जवान हों या फिर पुलिस के, इस राखी के मौके पर किसी की भी कलाई सूनी नहीं होनी चाहिए। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी भूषण ने अपने भाई मनीष खंडूड़ी को रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया। साथ ही भाई के दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह स्नेह, प्रेम व समर्पण भाव हम दोनों भाई बहन के साथ-साथ प्रदेश में सभी भाई बहनों के बीच सदा इसी प्रकार बना रहे।
 

Raksha Bandhan Arushi Nishank tied rakhi BSF jawans Ritu Khanduri gave wishes
जवानों को राखी बांधती आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री आरुषि निशंक ने कहा कि सेना के कठिन जीवन से वो बहुत अच्छे से परिचित है क्योंकि उनकी छोटी बहन भी सेना में है। आरुषि का नया म्यूज़िक वीडियो आ रहा है जिसे शूट करते हुए उन्होंने सेना के जीवन की कठिन परिस्थितिओं को महसूस किया है ।

Koo App

भाई-बहन के अपार स्नेह व विश्वास के प्रतीक ’रक्षाबंधन’ पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #Happyrakshabandhan

View attached media content

- Madan Kaushik (@madankaushikbjp) 10 Aug 2022

Raksha Bandhan Arushi Nishank tied rakhi BSF jawans Ritu Khanduri gave wishes
जवानों को राखी बांधती आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला
वहीं रक्षाबंधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी भूषण ने अपने भाई मनीष खंडूड़ी को रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया। साथ ही भाई के दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह स्नेह, प्रेम व समर्पण भाव हम दोनों भाई बहन के साथ-साथ प्रदेश में सभी भाई बहनों के बीच सदा इसी प्रकार बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Arushi Nishank tied rakhi BSF jawans Ritu Khanduri gave wishes
अपने भाई को राखी बांधती विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा अध्यक्ष ने  बसंत विहार स्थित अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास पर पहुंचकर भाई मनीष खंडूड़ी की कलाई पर राखी बांधी|। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें...Rishabh Pant: उत्तराखंड सरकार ने ऋषभ पंत को बनाया राज्य का ब्रांड एंबेसडर, सीएम ने कहा-युवा होंगे प्रोत्साहित

विज्ञापन
Raksha Bandhan Arushi Nishank tied rakhi BSF jawans Ritu Khanduri gave wishes
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा सूत्र बांधने की सदियों पुरानी यह परंपरा भाई और बहन के बीच विशेष लगाव का प्रतीक है और यह पवित्र सूत्र उनके मध्य स्नेह एवं विश्वास का भी द्योतक है|

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed