फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather Update: अचानक बदला मौसम का मिजाज.. राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश

Sat, 27 Apr 2024 02:18 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Apr 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
Rain in many areas in Dehradun Uttarakhand Weather changed suddenly Watch Photos
राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

अचानक मौसम का मिजाज बदला और राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बीते कई दिनों से सता रही गर्मी से भी बारिश ने लोगों को आज राहत पहुंचाई। मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय इलाकों में आज बारिश की चेतावनी दी गई थी। 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए गए थे। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बडकोट यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में भी मौसम का मिजाज बदला। यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं बड़कोट तहसील क्षेत्र में आसमान में गर्जन के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। मौसम के बदलते मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।

Rain in many areas in Dehradun Uttarakhand Weather changed suddenly Watch Photos
राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं गर्मी अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में अपने तेवर दिखाने लगी थी। दून में गर्मी ने शुक्रवार को छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Rain in many areas in Dehradun Uttarakhand Weather changed suddenly Watch Photos
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
साल 2018 में 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉड किया गया था। शुक्रवार के दिन तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 38 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं भी परेशान करने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in many areas in Dehradun Uttarakhand Weather changed suddenly Watch Photos
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अप्रैल के आखिरी दिनों में तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 

ये भी पढ़ें...Robert Vadra:  देश की पुकार है कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं...अमेठी से चुनाव लड़ने पर रॉबर्ट वाड्रा का जवाब

विज्ञापन
Rain in many areas in Dehradun Uttarakhand Weather changed suddenly Watch Photos
बारिश - फोटो : अमर उजाला

बढ़ती गर्मी के बीच आज बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed