फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में ओलों संग झमाझम बरसे मेघ, तस्वीरें छू लेंगी मन

Wed, 22 Feb 2017 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Feb 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
rain and hail storm in uttarakhand kumaon range
hail storm - फोटो : amar ujala

जहां एक ओर देहरादून सहित उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में गर्मी का अहसास होने लगा था, वहीं सोमवार और मंगलवार को राज्य में मौसम ने करवट बदल ली।


 

rain and hail storm in uttarakhand kumaon range
hail storm

मंगलवार को कुमाऊं मंडल के ‌अधिकतर इलाकों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे पहले सोमवार को देर रात गजर के साथ देहरादून के साथ आस पास के इलाकों में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई।
 

rain and hail storm in uttarakhand kumaon range
hail storm

सोमवार को मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे प्रदेश के चार जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की। इसके साथ ही प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के भी आसार जताए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
rain and hail storm in uttarakhand kumaon range
hail storm

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे। राजधानी सहित कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जबकि, केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हुई। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 

विज्ञापन
rain and hail storm in uttarakhand kumaon range
kedarnath

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में आगामी 24 घंटे ओले पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। ऊंचाई वाले स्थानों, खासतौर से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश और ओले पड़ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed