{"_id":"5c891afbbdec22141a4a0e14","slug":"rahu-planet-big-effect-on-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prediction: राहु काल डालेगा लोकसभा चुनाव पर बड़ा प्रभाव, ऐसी होगी आने वाली सरकार","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Prediction: राहु काल डालेगा लोकसभा चुनाव पर बड़ा प्रभाव, ऐसी होगी आने वाली सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
astrology
- फोटो : astrology
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय ज्योतिष की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव पर राहु काल बड़ा प्रभाव डालेगा। आने वाली सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। इस समय दक्षिण में चल रहा राहु चुनाव प्रक्रिया में अड़चने जरूर डालेगा, लेकिन आमचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो जाएंगे।
2 of 5
लोकसभा चुनाव 2019
ज्योतिषाचार्य पंडित रविशंकर जोशी ने चुनाव की घोषणा के समय का गणित बैठाकर भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि केंद्र में किसी भी दल की सरकार आए, उसे पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। इस समय सिंह राशि के क्षितिज पर चंद्रमा मेष राशि में चल रहा है। वहीं दक्षिण में राहु काल बना हुआ है। ऐसा होने पर आशंकाओं और आरोपों से भरा दौर आता है।
3 of 5
astrology
- फोटो : astrology
लग्न राशि में सिंह स्थिर भाव में और स्वामी सूर्य है। शासन में सहयोगियों का खासा रोल ऐसे संयोगों में होता है। राहु काल के साथ-साथ अग्नि तत्व की भी प्रधानता है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने देश के आम चुनाव की घोषणा आनंद योग में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चुनाव
इससे सिद्ध होता है कि भविष्य में आने वाली नई सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी और साथ ही जनाकांक्षाओं को पूरा करने के काफी निकट तक पहुंच जाएगी। लग्न चक्र में चंद्रमा का भाग्य स्थान में होना आस्था और विश्वास की प्रबलता को जन्म देता है। इससे पता लगता है कि आगामी चुनाव में वोट का प्रतिशत पहले से काफी अधिक रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
shanidev
उन्होंने बताया कि इस बार दलों में भीतरघात की संभावनाएं बहुत कम है। इसके विपरीत शनि और केतु बुद्धि के भाव को कमजोर बनाएंगे। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर आने वाला चुनाव देश के लिए शुभ साबित होगा। विश्व में भारत का डंका बजेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।