पंजाब नेशनल बैंक में खाता है, या नहीं और आप इसके ग्राहक बनना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। वरना आपको परेशानी हो सकती है।
PNB में जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर, नजरअंदाज करेंगे तो परेशानी झेलेंगे
पंजाब नेशनल बैंक में बीते 20 दिनों से बैंक खाते नहीं खुल पा रहे हैं। यहां पैसा जमा कराने और पैसा निकालने वालों को या तो सुबह को सेवा मिल रही है या शाम को। दिन में लोड ज्यादा होने की वजह से सर्वर काम ही नहीं करता। खाता न खुलने से ग्राहक परेशान हैं।
ग्राहकों का कहना है कि बैंक के सभी काम अटक रहे हैं। यहां तक की पासबुक अपडेट कराने का काम भी प्रभावित हो रहा है। दरअसल, 25 जनवरी से 28 जनवरी के बीच पीएनबी का नया सर्वर अपडेट हुआ था। उस वक्त बैंक ने नए खाते खोलने का काम बंद कर दिया था।
हालांकि बैंक के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सर्वर की समस्या दूर हो जाएगी। पीएनबी के मुख्य प्रबंधक एस सिंह का कहना है कि सर्वर अपडेट होने की वजह से कुछ परेशानी है, जिस पर काम किया जा रहा है।