फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा एनकाउंटर: इकलौते भाई को आखिरी बार देख तक नहीं पाई बहन, बस करती रह गई मलाल...

Thu, 21 Feb 2019 04:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Feb 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Encounter dehradun martyr vibhuti sister crying for not saw him last time
शहीद मेजर विभूति

पुलवामा में सोमवार को आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की दूसरी बहन प्रियंका अमेरिका से बुधवार को दून पहुंची। घर के भीतर सन्नाटा था। दस माह पहले जिन चेहरों पर खुशी के भाव थे, आज वह मुरझाए हुए थे। प्रियंका की आंखों से आंसू बह रहे थे। दिल में रंज था कि अपने लाडले भाई विभू का चेहरा नहीं देख पाई। 

Pulwama Encounter dehradun martyr vibhuti sister crying for not saw him last time
martyr major vibhuti

शहीद मेजर विभूति की दूसरे नंबर की बहन प्रियंका अमेरिका में रहती हैं। उन्हें जब लाडले भाई की शहादत की सूचना मिली तो वह वापसी की कवायद में जुट गई। लेकिन, टिकट नहीं मिल पाया। एक दिन देर से फ्लाइट का टिकट मिला। बुधवार को वह घर पहुंची। लेकिन, माहौल देखकर सन्न थी। जुबां खामोश रह गई। जो भाई घर में दस महीने पहले चहकता हुआ घूम रहा था, आज उसकी यादें और एक कमरे के कोने में तस्वीर रखी थी। प्रियंका भाई की शहादत से सदमे में हैं।

Pulwama Encounter dehradun martyr vibhuti sister crying for not saw him last time
martyr major vibhuti wife

शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल आज देश के हीरो हैं। बुधवार को ऋषिकेश, हरिद्वार से लेकर कई शहरों से लोग शहीद के घर पहुंचे। दिनभर लोग घर का पता पूछ-पूछकर सांत्वना देने आए। शहीद मेजर विभूति के डंगवाल मार्ग स्थित घर के बाहर बुधवार को भी देशभक्ति का माहौल रहा। स्कूली बच्चे हों या आम आदमी। दिनभर उनके घर के बाहर से गुजरने वाले भारत माता की जय, मेजर विभूति अमर रहे के नारे लगाते हुए गुजरते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Encounter dehradun martyr vibhuti sister crying for not saw him last time
martyr major vibhuti

कमरे के कोने में रखी शहीद मेजर विभूति की तस्वीर के सामने ज्योत जल रही है। मुखाग्नि देने वाले चाचा जगदीश ढौंडियाल उदास बैठे हुए हैं। हर आने वाले का अभिवादन स्वीकार करते हैं और फिर खामोश हो जाते हैं। बोले- हमारे भीतर कहां हिम्मत थी। देश ने इस दुख को सहने की हिम्मत दी है। विभू वाकई देश का हीरो है। हमें उस पर नाज है। शहीद मेजर विभूति की पत्नी नितिका खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
Pulwama Encounter dehradun martyr vibhuti sister crying for not saw him last time
martyr major vibhuti dhaundiyal

बुधवार को कई लोग शहीद परिजनों को सांत्वना देने आए। हिम्मत के साथ नितिका कौल ने सभी से मुलाकात की। उनकी सांत्वना स्वीकार की। भीतर-भीतर नितिका को अपने हीरो मेजर की जितनी याद आ रही हो लेकिन बाहर से उन्होंने खामोशी ओढ़ ली है। इससे पूर्व नितिका ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि शादी के बाद पता चलता है कि प्यार क्या होता है। उन्होंने बताया कि चार साल पहले मेजर विभूति से उनकी मुलाकात हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed