फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लक्ष्मण झूला पुल बंद करने पर फूटा लोगों का गुस्सा, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे व्यापारी, तस्वीरें...

Tue, 16 Jul 2019 10:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Protest and Market not open Against Rishikesh lakshman jhula bridge closed
लक्ष्मण झूला बंद होने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

लक्ष्मणझूला पुल बंद करने के विरोध में सोमवार को एक बार फिर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पुल के दोनों छोर के व्यापारी सड़कों पर आ गए। विरोध स्वरूप बाजार बंद रखे। व्यापारियों ने पहले लक्ष्मण चौक और बाद में शिव चौक पर धरना दिया। बाजार बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

Protest and Market not open Against Rishikesh lakshman jhula bridge closed
लक्ष्मण झूला बंद होने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

रविवार को क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी की मध्यस्थता के बाद पुल बंद करने का विरोध धीमा पड़ गया था। इसी के साथ आईजी अजय रौतेला की ओर से पुल बंद करने का बयान आने के बाद व्यापारी और स्थानीय लोग दोबारा भड़क गए। 

Protest and Market not open Against Rishikesh lakshman jhula bridge closed
लक्ष्मण झूला बंद होने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

पुल बंद करने की सूचना मिलते ही तपोवन लक्ष्मणचौक के व्यापारी वर्ग ने लक्ष्मणझूला के व्यापारियों के साथ मिलकर बाजार बंद का आह्वान किया। उन्होंने लक्ष्मण चौक और शिव चौक में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Protest and Market not open Against Rishikesh lakshman jhula bridge closed
लक्ष्मण झूला बंद होने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

बाजार बंद होने से लक्ष्मणझूला और तपोवन पहुंचने वाले पर्यटकों को आवश्यक सामग्री न मिल पाने से खासी परेशानी हुई। लक्ष्मणझूला निवासी आदेश तोमर ने प्रशासन के इस रवैये को मानवता के खिलाफ बताया। कहा कि लक्ष्मणझूला पुल यहां की लाइफ लाइन है। इसके बंद होने से यहां के व्यापारियों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Protest and Market not open Against Rishikesh lakshman jhula bridge closed
लक्ष्मण झूला बंद होने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

तपोवन व्यापार मंडल के अध्यक्ष लेखराज भंडारी ने कहा कि यहां का अधिकांश व्यापारी वर्ग ने कांवड़ मेले की तैयारियों के गोदाम भर लिए हैं। लक्ष्मणझूला पुल बंद होने से व्यापारियों के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed