फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: शराब का ठेका खुलने के विरोध में चक्का जाम, पुलिस से भिड़ते महिला हुई बेहोश

Sat, 22 Jul 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest against wine shop in rajeevnagar dehradun
protest

देहरादून में शराब ठेकों के विरोध में हंगामा और तोड़फोड़् की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। राजीव  नगर में शराब ठेका खोलने को लेकर महिलाओं ने शनिवार को फिर हंगामा किया। इस दौरान मह‌िलाएं पुल‌िस से भी भ‌िड़ गई। वहीं एक मह‌िला इस दौरान बेहोश भी हो गई।

Trending Videos
protest against wine shop in rajeevnagar dehradun
protesters

पिछली बार की तरह मामला और अधिक तूल पकड़ता और तोड़फोड़ होती इससे पहले ही उपजिलाधिकारी की अगुवाई में पहुंची पुलिस और आबकारी अफसरों ने स्थिति को संभाल लिया। उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह का कहना है कि अदालत के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया है।

protest against wine shop in rajeevnagar dehradun
protesters

उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग की ओर से राजीव नगर में देशी शराब ठेके का आवंटन किया गया है। लेकिन शराब कारोबारी ने जब भी दुकान खोली लोगों ने हंगामा कर दिया। आखिरकार कारोबारी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने फैसला दिया कि शराब ठेके के दो सौ मीटर की परिधि में कोई हंगामा, प्रदर्शन न किया जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन
protest against wine shop in rajeevnagar dehradun
protesters

लेकिन अदालत के आदेशों को दरकिनार कर क्षेत्रीय लोगों में तमाम महिलाएं भी शामिल थी उन्होंने शराब ठेके पर हंगामा कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि शराब ठेके का विरोध कर रहे लोग पास स्थित एक स्कूल के बच्चों को भी ले आए और उनसे नारेबाजी भी करवायी जबकि उन बच्चों का शराब ठेके से कोई लेनादेना नही था। 

विज्ञापन
protest against wine shop in rajeevnagar dehradun
protesters

आखिरकार कई घंटे की जद्दोजहद के बाद हंगामा समाप्त हुआ। जहां एक तरफ महिलाआें का कहना है कि वे किसी भी सूरत में इलाके में शराब का ठेका नही संचालित होने देंगी, वहीं जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय का कहना है कि विभाग की ओर से ठेका आवंटित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed