फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी वाड्रा को संगठन में अहम जिम्मेदारी, लेकिन यहां कांग्रेसी खेमे उठा रहे बड़ा सवाल

Fri, 25 Jan 2019 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 25 Jan 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi become congress up in charge but this question raised in congress
Priyanka gandhi

प्रियंका गांधी वाड्रा को संगठन में अहम जिम्मेदारी से कांग्रेस में हर कोई झूम सा रहा है। पार्टी की कायाकल्प की उम्मीद सिर चढ़कर बोल रही है। इन स्थितियों के बीच एक और खास बात है। वो जुड़ी है प्रियंका की तटस्थता से।



 

priyanka gandhi become congress up in charge but this question raised in congress
pritam singh - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड से खास लगाव के बावजूद प्रियंका ने राज्य के हर नेता से समान दूरी बनाकर रखी है। इस वजह से उत्तराखंड का कोई बड़ा नेता यह कहने की स्थिति में नहीं है कि उसे प्रियंका से खास तवज्जो मिलेगी। वैसे, प्रियंका के पार्टी में सक्रिय होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस को यह उम्मीद जरूर है कि युवाओं और महिलाओं का जुड़ाव अब पार्टी से और ज्यादा बढे़गा।

 
priyanka gandhi become congress up in charge but this question raised in congress
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

उत्तराखंड कांग्रेस शुरू से गुटबाजी का शिकार रही है। इसके किरदार बदलते रहे हैं, लेकिन प्रवृत्ति एक सी रही है। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद 2017 के विस चुनाव में कांग्रेस ने सबसे खराब वक्त देखा, जबकि सत्ता से सीधे फिसलकर वह सिर्फ 11 विधायकों के संख्या बल पर सिमट गई। निश्चित तौर पर कांग्रेस इस हार से उबरने की अब भी कोशिश कर रही है। ऐसे समय में उत्तराखंड कांग्रेस को लगता है कि प्रियंका की सक्रियता राज्य में पार्टी के बहुत काम आएगी। हालांकि उन पर राष्ट्रीय महासचिव रहते हुए उत्तर प्रदेश का प्रभार भी है, लेकिन उसका असर कहीं न कहीं उत्तराखंड में पड़ने की उम्मीद भी कांग्रेस के लोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka gandhi become congress up in charge but this question raised in congress
harish rawat

अखिल भारतीय कांग्रेस में प्रियंका गांधी वाड्रा के समकक्ष हरीश रावत का मानना है कि असर जल्द दिखने लगेगा। वह ये भी नहीं मानते कि प्रियंका देर से कांग्रेस में सक्रिय हुई है। वह कहते है-सही समय पर सही निर्णय लिया गया है, इसके बाद अब भाजपा को अपनी रणनीति बदलनी पडे़गी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि वह यूपी के जमाने में 1993 में विधायक रहे थे। प्रियंका को लेकर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में शुरू से असाधारण क्रेज रहा है। कांग्रेस की मजबूती का यह आधार साबित होगा।

विज्ञापन
priyanka gandhi become congress up in charge but this question raised in congress
priyanka gandhi

वैसे, कांग्रेस के लोग कहते हैं कि प्रियंका के उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं से समान दूरी बनाए रखने का फैसला बहुत उचित रहा है। ऐसा न होता, तो उत्तराखंड कांग्रेस की गुटबाजी का रूप और भयावह होता। यही कारण है कि प्रियंका के सक्रिय होने पर कोई दिग्गज नेता अपने को खास तवज्जो मिलने की उम्मीद नहीं कर सकता। यह अलग बात है कि राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद अब उनका नेताओं से सीधे संपर्क होगा और पसंद, न पसंद अब उभरकर सामने आने लगेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed