{"_id":"60c1ae176ff5915bbc230234","slug":"pre-monsoon-rain-in-uttarakhand-landslide-in-dehradun-maldevta-watch-in-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर : पहली ही बारिश से देहरादून में मचा हाहाकार, मलबे से पटी सड़क, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर : पहली ही बारिश से देहरादून में मचा हाहाकार, मलबे से पटी सड़क, तस्वीरें...
राजधानी देहरादून में प्री-मानसून की पहली बारिश ने ही लोगों को खौफजदा कर दिया है। यहां मालदेवता में बादलों ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। बुधवार देर रात राजधानी में मूसलाधार बारिश हुई। जिस वजह से देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा आ गया।
यहां कई घरों और दुकानों में भी मलबा भर गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं घटना की सूचना पाकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौका मुआयना करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अधिकारी भी मौजूद रहे।
फिलहाल गुरुवार को राजधानी देहरादून में बारिश रुकी हुई है और बादल छाए हुए हैं। इसी तरह कुमाऊं और गढ़वाल के लगभग सभी इलाकों में कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। हरिद्वार में भी बादल छाए हुए हैं। यहां लोग उमस से परेशान हैं।
2 of 6
मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत जैसे जिलों में 12 जून को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
3 of 6
मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, देहरादून और टिहरी जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा
- फोटो : अमर उजाला
इसे देखते हुए पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, टिहरी जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों की मानें तो शनिवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।