फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar Police Arrested Man accused of swindling 18 lakh under pretext of securing jobs

Kotdwar: नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार; गैर जमानती वारंट के बाद दबोचा

Thu, 20 Aug 2026 08:36 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 20 Aug 2026 08:36 PM IST
सार

शिकायत में बाताया गया था कि प्रदीप सैनी ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए।

विज्ञापन
Kotdwar Police Arrested Man accused of swindling 18 lakh under pretext of securing jobs
ठगी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार के शिवालिक नगर निवासी आरोपी प्रदीप सैनी पर सूर्यकांत बलूनी से पैसे ठगने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश मिले।

विज्ञापन


कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार के जौनपुर निवासी पीड़ित सूर्यकांत बलूनी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि प्रदीप सैनी ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाली कोटद्वार में प्रदीप सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन


Dehradun: लालपुल के पास वारदात; कार और बाइक सवारों के बीच विवाद, युवकों ने की कई राउंड फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों की पुष्टि होने पर प्रदीप सैनी को बुलाया, लेकिन वह अपने घर से फरार हो गया। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय से उसका गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया था। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश जारी रखी। उपनिरीक्षक दिनेश चमोली और हेड कांस्टेबल आदित्य की टीम उसे गिरफ्तार कर कोटद्वार लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed