पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के जरिए अपने पैसे का आप सही इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद है।
अगर आप महंगाई के इस दौर में तय इनकम के बारे में सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (पीएमओआईएस) आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
इसके तहत एक बार पैसा जमा करने पर हर महीने निश्चित रकम पा सकते हैं, इसमें आपको 5500 से 11000 रुपये प्रतिमाह तक भी मिल सकता है। वर्तमान में इस योजना में 7.3 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम सबसे लोकप्रिय पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं में शुमार है। इस स्कीम से मंथली रिटर्न्स मिलता है। इस योजना की वर्तमान ब्याज दर 7.3 प्रतिशत प्रतिवर्ष है। इस योजना में कम से कम 1500 रुपये और अधिकतम नौ लाख रुपये एकमुश्त जमा कराने होते हैं। यह निवेश कम से कम पांच साल के लिए करना होता है।
अगर एक व्यक्ति निवेश करता है तो अधिकतम 4.5 लाख रुपये जमा करा सकता है, लेकिन अगर पति-पत्नी दोनों मिलकर निवेश करते हैं तो वह अधिकतम नौ लाख रुपये तक जमा करा सकते हैं। इस रकम पर इसके बाद हर वर्ष ब्याज मिलता है जो कि आप प्रतिमाह ले सकते हैं।