केदराघाटी में मिले नरकंकालों को लेकर विपक्ष सरकार पर तरह तरह के आरोप लगा रहा है। विपक्ष का कहना है कि जिस वक्त यह घटना हुई सरकार ने इसकी सुध नहीं ली।
2 of 10
ajay bhatt
- फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि केदारघाटी में नरकंकालों का मिलना प्रदेश सरकार की लापरवाही है। कहा कि अपनी विफलता छुपाने के लिए मुख्यमंत्री तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कंकालों के मिलने की बात छिपाने का आरोप लगाया।
3 of 10
विजय बहुगुणा
- फोटो : file photo
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा है कि अपनी विफलता को छुपाने के लिए हरीश रावत उनके कार्यकाल के समय मंत्रिमंडल के साथियों के कार्य पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। कहा कि केदारघाटी में जब आपदा आई थी हरीश रावत केंद्र में मंत्री थे। उन्होंने इस मुद्दे पर न तो कोई चर्चा प्रधानमंत्री से थी और न ही मुझसे। यदि उनको लगता था कि आपदा के बाद बचाव कार्य में या नरकंकालों की तलाश में कोई कमी है तो उनको यह बात सार्वजनिक रूप से उठानी चाहिए थी।
दूसरी ओर नरकंकालों की बरामदगी के बाद विपक्षी भाजपा के तीखे तेवरों का जवाब देते हुए सीएम रावत ने पत्रकारवार्ता मेंकहा कि आपदा के बाद सरकार की ओर से शुरू किया गया तलाशी अभियान कभी नही रोका गया।
5 of 10
त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रेक पर किमी 6 से 14 के बीच मिले कंकालों पर लिपटे कपड़े
- फोटो : amar ujala
सीएम ने उन आरोपों को सिरे से खारिज किया कि साल 2013 में आयी आपदा के बाद सरकार ने लापता लोगों के शवों की बरामदगी को लेकर अभियान रोक दिया था। सीएम ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि बरसात के बाद फिर ‘सर्च आपरेशन’ शुरू किया जाएगा।