जय बदरी विशाल, बाबा केदारनाथ की जय। देवभूमि गढ़वाल का केंद्र बिंदु मा दूर-दूर से बटी अयां आप लोगू का यीं चुनावी सभा मा स्वागत छौ। (देवभूमि के केंद्र बिंदु में दूर-दूर से आए आप लोगों का इस चुनावी सभा में स्वागत है) श्रीनगर के जीआईएंडटीआई ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्यों ही गढ़वाली भाषा में अभिवादन के साथ अपने भाषण की शुरुआत की, तो कार्यक्रम स्थल तालियों और नारेबाजी से गूंज उठा।
जब गढ़वाली में बोले पीएम मोदी तो गदगद हुई जनता, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग 53 मिनट के भाषण में मोदी ने उत्तराखंड के खाके को खींचते हुए महिला कल्याण, पर्यटन, रोजगार, पर्यावरण, नदी, पलायन और आपदा के मुद्दे को छुआ। उन्होंने कहा कि ‘मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि पहाड़ में इतनी जल्दी इतना जनसैलाब यहां पहुंचा है। मैं घरों और पहाड़ियों में लोगों को खड़े होकर देख रहा हूं। भले ही उन्हें सुनाई नहीं दे रहा है। लेकिन वह इतनी संख्या में आशीर्वाद देने आए हैं। मैं आभार व्यक्त करता हूं। 12 मार्च को वर्तमान सरकार भूतपूर्व सरकार बन जाएगी। 11 मार्च को अभूतपूर्व नतीजे जाएंगे।
उन्होंने उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर चोट करते हुए कहा कि बाजपेयी सरकार ने तीन राज्य बनाए थे। छत्तीसगढ़ और झारखंड तमाम मुश्किलों के बावजूद तेजी से विकास कर रहे हैं। वहां पूंजी निवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। क्या कारण है कि मेरा उत्तराखंड पिछड़ गया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि हमारी लाश पर उत्तराखंड बनेगा। हम मरेंगे, लेकिन उत्तराखंड नहीं बनेगा। वह आज पिछले दरवाजे से उत्तराखंड में घुस गए। जिसको उत्तराखंड से लगाव नहीं है, वह उत्तराखंड का भला नहीं कर सकता।
जब उत्तराखंड के लिए लोग सड़कों में थे, तो यही लोग समाजवादी पार्टी के साथ थे। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान रामपुर में बलात्कार व अत्याचार हुए। जिस सपा ने अत्याचार किया। कांग्रेस आज उसी की गोद में बैठ गई। कहा कि यह चुनाव किसी को सत्ता से बाहर करने के लिए नहीं है, बल्कि हमें उत्तराखंड को बदलना है। कहा ‘मैं हैरान हूं कि जब चार धामों के कपाट बंद हो जाते हैं, तब यहां की सरकार विज्ञापन देती है कि धामों के दर्शन करे। जब कपाट बंद हो जाते हैं, तब विज्ञापन देकर क्या फायदा। जनता का पैसा खर्च किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एक विजन के साथ उत्तराखंड आए हैं। इसी के आधार पर विकास होगा। वर्तमान में देवभूमि को लूटभूमि बना दिया गया है। उन्होंने इशारों में मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज कसा कि, यहां के नेता कैमरे के सामने लेनदेन की बात करते हुए पकड़े गए। हमने नोटबंदी की, तो कई लोगों के छक्के छूट गए। तीन माह से यह लोग मोदी को गाली दे रहे हैं। मोदी ने ओआरओपी और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी कांग्रेस पर खूब तंज कसे। कहा, पाकिस्तान से पहले कुछ नेता सुबूत मांगने लगे। भाषण के अंत में उन्होंने समर्थन की बात करते हुए कहा कि ‘ऐसा बहुमत दे कि कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाए।