पहले नवरात्र की पहली सुबह देहरादून की नीतू के घर खुशियों की सौगात लेकर आई। नीतू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुलावा आया है।
{"_id":"59c5ede14f1c1b23688b6037","slug":"pm-modi-invited-maid-nitu-thapa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घरों में बर्तन धोने वाली महिला पर मेहरबान हुए PM मोदी, वजह है बेहद खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में बर्तन धोने वाली महिला पर मेहरबान हुए PM मोदी, वजह है बेहद खास
विनोद मुसान / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Sep 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
nitu thapa
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
pm modi
आगामी 10 और 11 अक्तूबर को नीतू नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने वाले उन खास लोगों में शामिल होगी, जिन्हें केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की लाभार्थियों की सूची में शामिल किया गया है।
nitu thapa
रायपुर ब्लाक के नौका, दौड़वाला (मोथरोवाला) निवासी नीतू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उपलब्ध घर की श्रेणी में स्थान मिला है। घर बनने की खुशी तो थी ही, अब इस खास मौके ने नीतू की खुशी में चार चांद लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : SELF
केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यह जानना चाहते हैं कि उन्हें योजना का कितना और किस रूप में लाभ मिला। इसके तहत देशभर से ऐसे लाभार्थियों को दिल्ली बुलाया गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : SELF
मुख्य विकास अधिकारी गिरधर सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड के कुल 130 लोगों को बुलावा आया है। जिसमें 70 मनरेगा योजना के तहत, 50 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और 10 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी शामिल हैं। नई दिल्ली में नाना जी देशमुख जयंती के उपलक्ष्य में 10 और 11 अक्तूबर को क्रेंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर से आए ऐसे लाभार्थियों को प्रधानमंत्री संबांधित करेंगे।