केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिक्योरिटी में लगे एक अफसर ने पीएम मोदी का एक राज खोल दिया है।
PM मोदी की सिक्योरिटी में लगे अफसर ने खोला ये राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में पूजा-अर्चना के साथ कुछ समय घाटी की यादों को संजोने में भी बिताया। मंदिर के हिस्सों के अलावा बर्फीली वादियों बैकग्राउंड में कई एंगल से फोटोग्राफी कराई। सरकारी कैमरामैन ने उनकी पसंद के हिसाब से घाटी के खूबसूरत नजारों को कैद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदार बाबा के रुद्राभिषेक के साथ जनता का गर्मजोशी के साथ अभिवादन स्वीकारने के बीच घाटी की यादों को संजोने का मौका भी हाथ से नहीं जाने दिया।
उन्होंने केदार घाटी की खूबसूरती को न केवल निहारा, बल्कि उन्हें कैमरों में कैद कराने में भी व्यक्तिगत दिलचस्पी दिखाई। मीडिया के कैमरों के साथ सैकड़ों लोगों के मोबाइल का कैमरा मोदी पर ही फोकस का था।
इन सब के बीच नरेंद्र मोदी ने घाटी की खूबसूरती के बीच फोटोग्राफी भी कराई।