रेस्टोरेंट में जब चावल एक घंटे तक भी नहीं पका तो उसे गोला बनाकर फेंका गया। तभी वह गेंद की तरह उछलने लगा। चावल को इस तरह से उछलता देख वहां खड़े सभी लोगों के होश उड़ गए।
अल्मोड़ा में प्लास्टिक के चावल पहुंचने से लोगों में हड़कंप मच गया। एक रेस्टोरेंट में घंटे भर से ज्यादा समय तक चावल नहीं पका तो रेस्टोरेंट स्वामी को शक हुआ। उसने कुछ अन्य लोगों को इस बारे में बताया। अधपके हुए चावल का गोला बनाया गया तो वह बॉल की तरह उछलने लगा।
तत्काल प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों ने मौके पर तुरंत चावल के सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जब चावल नहीं पका तो रेस्टोरेंट स्वामी ने चावल को दोबारा चूल्हे में रख दिया।
करीब एक घंटे बाद भी जब चावल नहीं पका तो उन्होंने कुछ लोगों को इस बारे में बताया। प्लास्टिक के चावल की आशंका के चलते इस अधपके चावल का गोला बनाया और उसे जमीन में पटका तो वह बॉल की तरह उछलने लगा और टूटा भी नहीं।
5 of 6
asd
- फोटो : Getty Images
इसके बाद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को दी। प्रशासन के निर्देश पर कुछ देर बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह पुलिस बल के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रेस्टोरेंट स्वामी द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर चावल का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।