फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की यह तमन्ना रह जाएगी अधूरी, जानिए वजह

Fri, 02 Mar 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 02 Mar 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims visiting Gangotri Dham will desire remain incomplete
गंगोत्री धाम - फोटो : AmarUjala/file photo

इस बार गंगोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की यह तमन्ना अधूरी रह जाएगी। जानिए इसके पीछे की वजह...

Pilgrims visiting Gangotri Dham will desire remain incomplete
Chang Thang Glacier

 इस बार गंगोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री चांगथांग ग्लेशियर का दीदार नहीं कर पाएंगे। सर्दियों में अपेक्षित बर्फबारी नहीं होने के कारण यह ग्लेशियर नहीं आया। बीते सालों में जांगला के पास गंगोत्री हाईवे को पार कर भागीरथी के आरपार तक पसरा रहता था चांगथांग ग्लेशियर। इसे काटकर बीच से तैयार सड़क पर यात्रा का रोमांच ही कुछ और होता था।

 

Pilgrims visiting Gangotri Dham will desire remain incomplete
Chang Thang Glacier

बता दें कि गंगोत्री यात्रा मार्ग पर धराली और जांगला के बीच आने वाला चांगथांग ग्लेशियर काफी विख्यात है। हर साल सर्दियों में हिमपात होने पर अमूमन जनवरी माह में आने वाला यह ग्लेशियर गंगोत्री हाईवे को पार कर गंगा भागीरथी के आरपार तक पसर जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilgrims visiting Gangotri Dham will desire remain incomplete
Chang Thang Glacier

गंगोत्री हाईवे का सौ मीटर हिस्सा करीब पचास फिट मोटाई वाले इस ग्लेशियर से पट जाता था। यात्रा सीजन शुरू होने से पहले बीआरओ इस ग्लेशियर को बीच से काटकर यहां वाहनों की आवाजाही लायक सड़क तैयार करता था।अप्रैल मई माह में यात्रा सीजन के दौरान बर्फ की 40 से 50 फिट ऊंची दीवारों के बीच से गुजरती सड़क पर यात्रा तीर्थयात्रियों को रोमांचित करती थी। तीर्थयात्री यहां रुककर बर्फ से खेलने और फोटोग्राफी कर ग्लेशियर की यादें सहेज ले जाते थे।

विज्ञापन
Pilgrims visiting Gangotri Dham will desire remain incomplete
Chang Thang Glacier

धराली निवासी शैलेंद्र पंवार, हर्षिल निवासी राजीव रावत आदि ने बताया कि इस बार सर्दियों में क्षेत्र में अपेक्षित बर्फबारी नहीं हुई। दिसंबर से अभी तक क्षेत्र में कुल चार बार हल्की बर्फ पड़ी है और वह भी मौसम खुलते ही पिघल रही है। सूरज की रोशनी से वंचित क्षेत्र में ही कुछ बर्फ जमा है। चांगथांग ग्लेशियर वाला हिस्सा बर्फविहीन पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed