फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेड़ से टकराते ही कार के उड़े पखच्चे, अंदर तड़पते रहे चार छात्र, तस्वीरें रोंगटे खड़े कर देंगी

Sat, 02 Dec 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Dec 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
photos of two boyes killed during car accident in dehradun
accident

घर लौट रहे चार छात्रों की कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के पखच्चे उड़ गए। छात्र गाड़ी के अंदर ही तड़पते रहे। दर्दनाक तस्वीरें...

photos of two boyes killed during car accident in dehradun
accident

मांडूवाला में शुक्रवार रात बेकाबू हुई कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार डीबीआईटी के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि उनके दो अन्य साथी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस की माने तो ओवर स्पीड पर होने के कारण हादसा हुआ है। दुर्घटना में कार के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए।

photos of two boyes killed during car accident in dehradun
accident

सहसपुर थाना क्षेत्र के तिलवाडी निवासी राहुल नेगी (23) अपने तीन साथियों के साथ शुक्रवार रात प्रेमनगर से कार द्वारा मांडूवाला की तरफ जा रहा था। बाला सुंदरी मंदिर के पास अचानक कार बेकाबू हुई और सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of two boyes killed during car accident in dehradun
accident

हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस और 108 मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे घायलों को प्रेमनगर अस्पताल लाया गया, जहां पर राहुल नेगी और अंशु आनंद को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
photos of two boyes killed during car accident in dehradun
accident

जबकि नाजुक हालत में शुभम अरोरा और ऋषम निवासी आवास विकास कालोनी प्रतापगढ़ को सिनर्जी अस्पताल में भेजा गया है। एसओ मुूके श त्यागी ने बताया कि मृतक राहुल नेगी और अंशु आनंद के अलावा दोनों घायल युवक डीबीआईटी के छात्र बताए गए हैं। कालेज प्रशासन से बात कर परिजनाें को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed