आपने फिल्म बाहुबली में महाबली को तो देखा ही होगा, लेकिन यहां आपको एशिया के असली बाहुबली से मिलाते हैं। इनका दम देखकर आप भी दातों तले उंगली दबा लेंगे, तस्वीरें...
2 of 6
strongest man championship 2017
दून में दो दिवसीय स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप-2017 का शनिवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन पहलवानों का दम देखकर हर कोई हैरान रह गया। तस्वीरों में आप भी देखिए...
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन अलग-अलग तरह की स्पर्द्धाएं आयोजित की गई। क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी आज ग्रैंड फिनाले में अपना दम दिखाएंगे।
3 of 6
strongest man championship 2017
शनिवार शाम रिंग रोड स्थित एक होटल के परिसर में पहले दिन लॉक प्रेस या लॉक लिफ्ट (वजन उठाना और देर तक पकडे़ रखना), फॉर्मल वॉक (वजन लेकर चलना), फ्रंट होल्ड (वजन उठाकर सामने की तरफ रोकना) इवेंट आयोजित किए गए। 90 व 105 किग्रा और ओपन वर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
4 of 6
strongest man championship 2017
लॉक लिफ्ट में वजन को एक मिनट में सबसे ज्यादा उठाने वाले खिलाड़ियों को चुना गया। फॉर्मल वॉक के 105 किग्रा भार वर्ग में ईरान के अकबर तलेशी ने वजन के साथ रिकॉर्ड समय में 25 मीटर की दौड़ पूरी की। आयोजक अर्जुन गुलाटी और बलविंदर सिंह ने पहले राउंड के बाद 30 में से 15 खिलाड़ियों को चुना जाएगा जो रविवार को होने वाले फाइनल इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। फाइनल में गाड़ी खींचना, वजन लेकर दौड़ना, सामने से आ रहे वजन को रोकना, 300 किलो का चक्का उठाना जैसे इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।
5 of 6
strongest man championship 2017
इससे पहले खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। स्थानीय खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलता है।