{"_id":"59283b9d4f1c1b6011537182","slug":"photos-of-rain-and-hailstorm-like-disaster-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 'आपदा' जैसे हालात, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 'आपदा' जैसे हालात, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 27 May 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand
शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश आफत बनकर बरसी। एक तरफ जहां बारिश के कारण मलबा आने से कई जगह रास्ते बंद हो गए तो कई जगह पर ओलावृष्टि ने सबकुछ तबाह कर दिया। कई जगह पर तो मवेशियों से लेकर घर तक बह गए।
Trending Videos
uttarakhand
जाखणीधार ब्लाक के ढुंगमंदार पट्टी के कई गांव में भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण खेती को नुकसान पहुंचा है। मंदार, कस्तल, सैंज, भटवाड़ा आदि में खेतों और कई घरों में भी मलबा घुसा है। जबकि घनसाली-टिहरी मोटर मार्ग के असेना के पास पहाड़ी से मलबा आने से मार्ग बंद रहा। जिस कारण राह चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
uttarakhand
बारिश का मलबा घरों में घुसने से ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। जबकि भारी ओलावृष्टि के चलते फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही कस्तल, सैंज, भटवाड़ा आदि गांव में बारिश के मलबे और ओलावृष्टि के कारण खेतों एवं फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand
वहीं पौड़ी में करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घरों के आगे ओले जमा होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुभर हो गया, जबकि बारिश देर शाम तक जारी रही। इस दौरान आधे घंटे के लिए जहां वाहनों के पहिए थम गए, वहीं नगर की सड़कों पर जगह-जगह पानी के तालाब बनने व मलबा बहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
uttarakhand
वहीं विकासनगर में मौसम के बदले मिजाज ने कफी नुकसान पहुंचाया। कुनैन गांव में 12 बकरियों की मौत हो गई। चकराता छावनी क्षेत्र में पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। फसलों और बागवानी फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। कई मकानों की छत भी उड़ गई। चकराता छावनी क्षेत्र में चुंगी स्थित पार्किंग में खड़ी राहुल चांदना, कैलाश सिंह की कार और लोनिवि की जीप के ऊपर भारीभरकम पेड़ गिर गया। जिससे कारों और जीप को खासा नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने से एक घाेड़ा भी मर गया।