फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने 'आशियाना' में पहली बार पहुंचे महामहिम, देखिए अंदर की तस्वीरें

Wed, 28 Sep 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Sep 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
photos of president dehradun visit.
president pranab mukherjee in dehradun

मंगलवार को दोपहर दो बजे के करीब राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनकी अगवानी राज्यपाल डॉ. केके पाल, मुख्यमंत्री हरीश रावत, डीजीपी एमए गणपति, डीएम रविनाथ रामन, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने की।

photos of president dehradun visit.
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala

पुष्प गुच्छ देने की औपचारिकता पूरी करने के बाद राष्ट्रपति का काफिला राजपुर रोड स्थित आशियाना पहुंचा। यहां उन्होंने निम्न आय वर्ग के लिए बनाए जा रहे सैंपल फ्लैट का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने रेनोवेशन के बाद तैयार किए गए आशियाना बंगले का विधिवत लोकार्पण किया।

photos of president dehradun visit.
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala

कंपनी के लोगों ने उन्हें पूरे प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया। गौरतलब है कि 27 से 29 सितंबर के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति इसी भवन में निवास करेंगे। गौरतलब है कि कई वर्षों से राष्ट्रपति आशियाना प्रयोग में नहीं लाए जाने के कारण जीर्णशीर्ण हालात में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of president dehradun visit.
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala

यहां दीवारों में दरार आ गई थी और छतों से पानी टपकने लगा था। इसके अलावा लॉन में बड़ी-बड़ी झाड़ियां और खरपतवार उग आए थे। इधर करीब एक माह पूर्व इस बंगले का रेनोवेशन कार्य आरंभ किया गया था।

विज्ञापन
photos of president dehradun visit.
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala
राष्ट्रपति आशियाना में महामहिम ने पौधा भी रोपा। अधिशासी अभियंता आरएम निरंजन ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बंगले को फिर से नया रूप दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed