ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलीधार के समीप टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से मां-बेटी सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तस्वीरें देखकर सहम जाएंगे...
2 of 7
badrinath highway accident
बुधवार शाम को हुए हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग और मेडिकल कालेज श्रीनगर में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रहा था। बता दें कि, 11 सवारियों को लेकर चली टैक्सी देवप्रयाग से करीब 15 किमी आगे धौलीधार (तीनधारा) के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
3 of 7
badrinath highway accident
हादसे की सूचना मिलने पर आसपास से ग्रामीण, पुलिस और 108 वाहन मौके पर पहुंचे। इसी दौरान विधान सभा सत्र में भाग लेने जा रहे विधायक भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
4 of 7
badrinath highway accident
दुर्घटना में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायलों को सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया। जहां गंभीर रूप से घायल भगवानपुर हरिद्वार निवासी सुमन (32) पत्नी बृजू (9) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
5 of 7
badrinath highway accident
दुर्घटना में घायल नीरज और पीयूष ने बताया कि वाहन चालक काफी तेजी से वाहन चला रहा था। धौलीधार के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस को देखकर चालक ने स्टेयरिंग बाहर की ओर काटा। स्पीड ज्यादा होने से वाहन खाई में गिर गया। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।