फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला संवाद: हल हुए PF से जुड़े ऐसे सवाल जिनके जवाब आएंगे आपके काम

Thu, 18 Jan 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Jan 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
most random PF question solution here
manoj yadav - फोटो : amar ujala
पीएफ से जुड़े अमर उजाला संवाद में कुछ ऐसे सवाल आए। जिनके जवाब आपकी परेशानियों का भी हल हो सकते हैं। ईपीएफओ के रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने अमर उजाला के देहरादून ऑफिस में देशभर से आए कॉलर्स और संवाद में मौजूद लोगों की पीएफ से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया। ये इनमें से कुछ ऐसे सवाल हैं जो अक्सर पीएफ संबंधी कॉमन परेशानी के रूप में सामने आते हैं।


 
most random PF question solution here
manoj yadav
सवाल- पीएफ से एडवांस मिल सकता है। अगर हां तो किस मद के लिए। - एक अमर उजाला पाठक
जवाब- हां पीएफ से एडवांस मिल सकता है। शादी, घर और आपदा या किसी जरूरी काम के लिए आपको पीएफ से एडवांस राशि मिल सकती है।

सवाल- मैंने एटलस साइकिल लिमिटेड (लुधियाना) में 10 साल नौकरी करने के बाद 2008 में इस्तीफा दे दिया था। अपना पीएफ निकलवा लिया था। पेंशन स्कीम आने के कारण मुझे पेंशन सर्टिफिकेट दिया गया। क्या मैं पेंशन डीटेल ऑनलाइन चेक कर सकता हूं। - राजेंद्र प्रकाश
जवाब- आप यूएएन नंबर के जरिए पेंशन डीटेल ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।



 
most random PF question solution here
manoj yadav
सवाल- आठ माह पहले मैंने पीएफ विड्राल के लिए देहरादून के यूनिसन वर्ल्ड स्कूल आईएमएस में एप्लीकेशन दी थी। लेकिन उन्होंने कहा कि पीएफ तो पहले ही विड्राल हो चुका है। जबकि मैंने पीएफ नहीं ​निकाला। मैंने वहां तीन साल 2013 से 2015 तक नौकरी की। मैंने इस संबंध में आरटीआई डाली तो जवाब मिला की मेरा फंड किसी और के अकाउंट में डाल दिया गया है। उसका नाम भी वैशाली शर्मा था लेकिन बाकी डीटेल अलग थी। - वैशाली शर्मा, कालीदास रोड
जवाब- हम किसी को पर्सनली नहीं जानते हैं। जो संस्था ने क्लेम में भर कर दिया हमने वो एक्सेप्ट कर लिया। यह क्नफ्यूजन का केस है। जिसे रैक्टिफाई करवा दिया जाएगा। अब अगर कुछ और शिकायतें हैं तो आप हमें बताएं एक हफ्ते में सॉल्व हो जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
most random PF question solution here
manoj yadav
सवाल- मैंने पीएम क्लेम के लिए आवेदन किया, लेकिन मेरा पीएफ नहीं आया है। - चंदन, सितारगंज (कॉलर)
जवाब - हम ऑफिस से संपर्क करके आपका पीएफ निकलवा देंगे। आप अपना पीएफ नंबर और मोबाइल नंबर बताएं। (कॉलर ने नंबरों की जानकारी दी) आज शाम तक आपको कॉल आ जाएगी।

सवाल- मैं टीवीसी कंपनी में जॉब करता हूं। नवंबर 2016 से अप्रैल 2017 तक का पीएफ अकाउंट में नहीं शो हो रहा है। इसके लिए क्या करुं। - विनोद जैसवाल, देहरादून
जवाब- अपनी ईपीएफओ में कम्प्लेन करें और अपनी सैलरी स्लिप ​दिखाएं। प्रॉब्लम सॉल्ब हो जाएगी।



 
विज्ञापन
most random PF question solution here
manoj yadav
सवाल- मैं 2002 से पीएफ का मेंबर रहा हूं, लेकिन बीच में नौकरी छूटने पर मैंने दो टर्म में पीएफ विड्राल किया ​था। इसके बाद 2011 से नियमित रूप से पीएफ का मेंबर हूं। 2021 में रिटायर होने जा रहा हूं। क्या मुझे पेंशन मिलेगी। - फेसबुक यूजर
जवाब- आपको पेंशन मिलेगी। 10 साल की नौकरी होनी चाहिए। चाहे नौकरी कंपनी बदल-बदल कर करें या एक ही कंपनी में करें। 50 साल की उम्र में रिड्यूस पेंशन ले सकते हैं। नौकरी चेंज करते हैं तो ज्यादा लाभ पाने के पेंशन फंड विड्राल न करें। पीएफ विड्राल कर सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपका पीएफ अकाउंट ब्रेक न हो। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed