12 जुलाई को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल सकेगा। एसोसिएशन ने इसके पीछे का कारण जीएसटी बताया है। दरअसल, गढ़वाल मंडल व देहरादून पेट्रोल डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में केंद्र सरकार व तेल कंपनियों की नीति के खिलाफ संघर्ष का निर्णय लिया गया।
2 of 5
पेट्रोलियम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Encyclopedia
पेट्रोल पंप संचालक पांच जुलाई को कंपनियों से तेल नहीं खरीदेंगे। इसके अलावा 12 जुलाई को खरीद-बिक्री पूरी तरह से बंद रखने का निर्णया किया है।
सहारनपुर दिल्ली मार्ग स्थित एक होटल में सोमवार को हुई बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार व तेल कंपनियों का रवैया डीलरों के हितों के विपरीत है। इससे डीलरों के लिए कारोबार करना नामुमकिन होता जा रहा है। डीलरों का कहना था कि भाव निर्धारण का समय तय होना चाहिए।
भाव के ऊपर-नीचे होने की जिम्मेदारी कंपनी पर तय होनी चाहिए। इसके साथ ही इस उद्यम पर भी जीएसटी लागू हो। इसके इतर अगर यही स्थितियां रहीं तो कारोबार करना मुश्किल होता जाएगा।
बहरहाल अखिल भारतीय पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के आह्वान पर पांच जुलाई को कंपनियों से पेट्रोल व डीजल खरीद नहीं की जाएगी और 12 जुलाई को न खरीद होगी और न ही उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल बेचा जाएगा।