फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़िए, भूत पूजा के खतरे से सहमे लोगों ने लिया खूनी इतंकाम

Sun, 20 Nov 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर Updated Sun, 20 Nov 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
people took bloody step against bhoot puja
tantrik

उत्तराखंड के बागेश्वर में भूत पूजा के डरे-सहमे लोगों ने खूनी इंतकाम ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

people took bloody step against bhoot puja
FIGHT

कपकोट तहसील के दूरस्थ मिकिला गांव में आपसी विवाद में एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में चार महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने भी शनिवार को गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 

people took bloody step against bhoot puja

मिकिला गांव में हुई ग्रामीण की हत्या का कारण एक पक्ष द्वारा चुपचाप भूत पूजा करना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार विशन सिंह के पक्ष के लोगों ने कुछ दिन पूर्व भूत पूजा की थी। इस पूजा के बारे में दूसरे पक्ष को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
people took bloody step against bhoot puja
tantrik

आरोपी पक्ष का कहना था कि गुपचुप तरीके से पूजा करने से उनके परिवार के सदस्य बीमार हो रहे हैं। पूजा के बाद से ही आरोपी पक्ष से उनका मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार की शाम को जब बिशन सिंह के साथ दूसरे पक्ष का विवाद हुआ तो उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मिकिला गांव कपकोट तहसील का बेहद दुर्गम गांव है। यहां तक पहुंचने के लिए 10 किमी की पैदल खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है।
 

विज्ञापन
people took bloody step against bhoot puja
- फोटो : ANI

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम मिकिला गांव निवासी विशन सिंह (65) पुत्र तेज सिंह का कुछ ग्रामीणों के साथ विवाद हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने विशन सिंह पर लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे विशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed